फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief says Congress wants to break this country.

UP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले - देश को तोड़ने की बात करती है कांग्रेस, जनसंख्या असंतुलन पर बहस जरूरी

Fri, 10 May 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 May 2024 12:12 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर देशवासियों को अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राहुल, प्रियंका और सोनिया को देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
UP BJP chief says Congress wants to break this country.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने और समाज में नफरत के बीज बोने का काम किया है। उसकी काली करतूतों से जनता वाकिफ है। कांग्रेस पहले देश को दुनियाभर में बदनाम करती थी, अब देशवासियों का भी अपमान करने लगी है।

विज्ञापन


चौधरी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी के गुरु और राजनीतिक सलाहकार कहे जाने वाले सैम पित्रोदा ने 140 करोड़ भारतीयों पर नस्लभेदी और रंगभेदी टिप्पणी की है। पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन, नॉर्थ-ईस्ट के चीनी, पश्चिमी भारत के लोग अरब और उत्तर भारत के लोग अंग्रेज जैसे दिखते हैं। ये केवल उनका बयान नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की सोच है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस बयान का समर्थन किया है। पित्रोदा का इस्तीफा महज पॉलिटिकल ड्रामा है। वह अभी भी कांग्रेस में हैं और राहुल के सलाहकार हैं। अभी तक राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी ने पित्रोदा के बयान की निंदा नहीं की है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या असंतुलन पर बहस जरूरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश में जनसंख्या असंतुलन गंभीर विषय है। इस पर बहस जरूरी है। यह कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीतियों का परिणाम है। इनकी मुहब्बत की दुकान देश को कुछ और ही बनाना चाहती है। अब बात आबादी की ही नहीं, हिस्सेदारी की भी है। कांग्रेस ने ओबीसी हिंदुओं के आरक्षण पर डाका डालने का कुत्सित प्रयास शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed