फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief says akhilesh yadav is weakest chief minister of India.

अखिलेश स्वतंत्र भारत के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री: भाजपा अध्यक्ष

Sun, 18 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
UP BJP chief says akhilesh yadav is weakest chief minister of India.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को स्वतंत्र भारत का अब तक का सबसे मजबूर मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने अखिलेश पर सरकार न चला पाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि इमेज बिल्डिंग का काम पूरा कर चुके हैं तो मुख्यमंत्री विधानसभा भंग कर चुनाव में आएं। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से मुखातिब मौर्य समाजवादी पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अपने को मजबूत मुख्यमंत्री कहने वाले अखिलेश स्वतंत्र भारत के सबसे मजबूर, असफल और विवादित मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
विज्ञापन


हाईवोल्टेज ड्रामा रचकर सपा व सरकार ने अराजकता पैदा करने का काम किया है। यह अराजकता अखिलेश व उनके चाचा शिवपाल मिलकर करवा रहे हैं। कोई अखिलेश का समर्थक बनकर गुंडागर्दी कर रहा है तो कोई शिवपाल का। अखिलेश के गुंडे मुलायम को ही भला-बुरा कहने लगे। केशव ने कहा कि उन्हें मुलायम के प्रति पूरी सहानुभूति है। लेकिन मुलायम ने सपा में जिस संस्कार को पाला, उसी को काट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मुलायम का अपमान न करें अखिलेश के गुंडे'

UP BJP chief says akhilesh yadav is weakest chief minister of India.

भाजपा अध्यक्ष बोले, अखिलेश को कम से कम अपने गुंडों से कहना चाहिए कि वे उनके पिता का अपमान तो न करें। उन्होंने कहा कि सपा की अराजकता से आम जनता कठिनाई महसूस कर रही है। अखिलेश मुख्यमंत्री के  साथ गृहमंत्री भी हैं, उन्हें इस अराजकता पर रोक लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोग डेंगू से मर रहे हैं। बीमार पड़े लोगों का कोई खबर लेने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था जर्जर है। बिजनौर में छेड़छाड़ पर बवाल के बाद अराजकता का वातावरण है। सूबे में सरकार नाम की चीज नहीं दिख रही है। अखिलेश सरकार नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस ड्रामे का सच सामने आ गया है। 2017 में जनता को सबक सिखाकर भाजपा को सत्ता में लाएगी।

भ्रष्टाचार में लूटे गए धन के बंटवारे को लेकर ड्रामा
मौर्य ने कहा कि सपा ने भ्रष्टाचार में बसपा को भी पीछे छोड़ दिया है। यह ड्रामा भ्रष्टाचार में लूटे गए धन के बंटवारे को लेकर हो रहा है। भाजपा जन-धन की लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने अखिलेश सरकार पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सत्ता का चाहे जितना दुरुपयोग कर लें, भाजपा डरने वाली नहीं है। उनके सरकार के भ्रष्टाचार, परिवार की अराजकता, कलह और गुंडागर्दी से भाजपा की जीत तय है।

बुआ-भतीजे एक दूसरे के भ्रष्टाचार का कर रहे बचाव

UP BJP chief says akhilesh yadav is weakest chief minister of India.

मौर्य ने कहा कि मायावती की सरकार में भ्रष्टाचार के रिकार्ड टूटे, यह किसी से छुपा नहीं है। अखिलेश की सरकार ने उनके भ्रष्टाचार को भी पीछे छोड़ दिया। बुआ (मायावती) और भतीजे (अखिलेश) एक दूसरे का हर तरह से बचाव कर रहे हैं। इनकी मिलीभगत का खामियाजा जनता भुगत रही है।

शपथ का नहीं कर रहे पालन
मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री व उनके मंत्रियों ने शपथ लेते हुए कहा था कि बिना भेदभाव, पक्षपात, भय व द्वेष के शासन का संचालन करूंगा। पर वे इसे पूरा नहीं कर रहे हैं।

अखिलेश मुख्यमंत्री हैं लेकिन सरकार सपा चला रही है। पार्टी के लोग मीडिया को बता रहे हैं कि कौन मंत्रिमंडल में रहेगा, कौन बाहर जाएगा, किससे विभाग वापस होगा और किसे कौन सा विभाग दिया जाएगा। यह चिंता की बात है।

पार्टी को पार्टी चलानी चाहिए। शपथ की जिम्मेदारियों का निर्वहन ना करने की जिम्मेदारी लेते हुए अखिलेश को इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed