फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief Bhupendra Singh says UP's result is not according to our expectations.

UP BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- यूपी के परिणाम हमारी उम्मीद के विपरीत, समीक्षा करेंगे

Wed, 05 Jun 2024 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jun 2024 12:03 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में यूपी के परिणामों पर कहा कि यह हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसकी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
UP BJP chief Bhupendra Singh says UP's result is not according to our expectations.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को लगे अप्रत्याशित झटके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए। लोकतांत्रिक दल के नाते आपस में बैठकर परिणामों की समीक्षा की जाएगी। विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ये अभूतपूर्व अवसर है।

विज्ञापन


मीडिया से रूबरू चौधरी ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया है। पूर्ण बहुमत के लिए आवश्यक सीटों से अधिक जिताकर जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने एनडीए को अपना समर्थन और वोट देने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एजेंडे की धार और एकजुटता; सपा ने मैनपुरी तो कांग्रेस ने रायबरेली-अमेठी मॉडल अपनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड में भाजपा के अभेद दुर्ग पर सपा का कब्जा, ऐसे आसान हुई 'साइकिल' की राह


उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन का आभार जताया। आगे की योजना पर बोले कि विकसित भारत के लक्ष्य और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर आगे बढ़ेंगे। वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed