{"_id":"6accc4e0acd8652a36094e7d","slug":"up-big-news-sugar-prices-rose-by-25-in-five-days-saint-premanand-says-virat-didn-t-take-money-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: 5 दिन में 25% महंगी हुई चीनी, ''प्रेमानंद कहें विराट ने नहीं लिए पैसे'', \"नेतृत्व बदले कांग्रेस\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: 5 दिन में 25% महंगी हुई चीनी, ''प्रेमानंद कहें विराट ने नहीं लिए पैसे'', "नेतृत्व बदले कांग्रेस"
Mon, 12 Oct 2026 05:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:26 PM IST
सार
यूपी में चीनी के दाम बीते पांच दिनों में 25 प्रतिशत बढ़ गए हैं। चीनी की किल्लत ने त्योहारों की मिठास महंगी कर दी है। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
यूपी की बड़ी खबरों में आज सबसे पहले प्रदेश में चीनी की किल्लत और चीनी के बढ़े हुए दामों की। प्रदेश में बीते पांच दिनों में 25 प्रतिशत तक चीनी के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, पिछले दस दिनों में गुड़ और बूरा की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। एक अन्य मामले में मथुरा के संत दिनेश फलाहारी ने कहा है कि यदि प्रेमानंद महाराज स्वयं कह दें कि विराट कोहली ने कोई पैसा नहीं लिया तो वह उनके चरणों में बैठकर माफी मांगेंगे। बता दें कि इस मामले ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। अब इस पर फिर दिनेश फलाहारी ने बयान दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की जनता ने कांग्रेस को 41 साल पहले ठुकरा दिया था। कांग्रेस को अपने अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी और जनता का विश्वास खो चुके नेतृत्व को बदलना चाहिए। कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर दायर अर्जी पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। लखनऊ में एएनएम ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। इसके अलावा, बदायूं के बिसौली में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। पढ़ें, प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
चीनी की किल्लत: पांच दिन में 25% बढ़ गए दाम, त्योहार सीजन में गुड़-बूरा भी 10 से 20 रुपये महंगा
त्योहारों के बीच बाजार में चीनी की किल्लत ने मिठास महंगी कर दी है। पांच अक्तूबर से मिलों से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण फुटकर बाजार में चीनी के दाम 48 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले दस दिनों में गुड़ और बूरा की कीमतों में भी 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
'प्रेमानंद महाराज कहें विराट ने नहीं लिए पैसे', दिनेश फलाहारी बोले- संत के चरणों में बैठकर मांगूंगा माफी
संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में विराट कोहली के आने को लेकर पांच करोड़ रुपये लिए जाने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी ने कहा है कि यदि प्रेमानंद महाराज स्वयं कह दें कि विराट कोहली ने कोई पैसा नहीं लिया तो वह उनके चरणों में बैठकर माफी मांगेंगे। बृहस्पतिवार को उनका यह बयान क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से उनके आरोप को निराधार बताने के बाद आया है। पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि जनता उन्हें हर बार क्यों ठुकरा रही है। 1985 के बाद से यूपी में कांग्रेस फिर नहीं आ पाई। यूपी की जनता ने कांग्रेस को 41 वर्ष पहले ही विदा कर दिया था। देश के अन्य राज्यों में भी लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और वे इससे मुक्ति पा चुके हैं। कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी और जनता का विश्वास खो चुके नेतृत्व को बदलें। पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: चंपत राय प्रकरण में नहीं हो सकी सुनवाई, पुलिस रिपोर्ट का इंतजार, अब 16 को होगी सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर दायर अर्जी पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। थाना रामजन्मभूमि पुलिस की ओर से अदालत में आख्या दाखिल नहीं की गई। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तारीख नियत की है। पढ़ें पूरी खबर
डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन, 2027 में परिणाम भुगतने की दी चेतावनी; सड़कों पर धरना
लखनऊ में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला एएनएम कर्मियों का गुस्सा लगातार छठे दिन सोमवार को उस वक्त फूट पड़ा जब उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रामक तेवर दिखाते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास का घेराव कर दिया और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि पिछले छह दिनों से लगातार आंदोलन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद शासन-प्रशासन स्तर पर उनकी सुध नहीं ली जा रही है और उनकी मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
बदायूं में भीषण हादसा: स्कूल वैन ने बाइक को मारी टक्कर, चचेरे-तहेरे तीन भाइयों की मौत, एक अन्य घायल
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में चचेरे-तहेरे तीन भाइयों की मौत हो गई। उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मदनजुड़ी गांव के पास एक स्कूल वैन और बाइक की टक्कर से हुआ। पढ़ें पूरी खबर