फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News including parents and brother, died in a Scorpio, the groom was found hanging; the m

UP Big News: स्कॉर्पियो सवार मां-बाप-भाई समेत 5 की मौत, दूल्हा फंदे पर लटका मिला; पहली बार कैमरे पर कातिल

Sat, 25 Apr 2026 05:41 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 25 Apr 2026 05:41 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

विज्ञापन
UP Big News including parents and brother, died in a Scorpio, the groom was found hanging; the m
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News including parents and brother, died in a Scorpio, the groom was found hanging; the m
सड़क हादसे में स्काॅर्पियो के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद

मऊ में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

बेटी की शादी संपन्न कर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जा रहे ट्रेलर से भिड़ गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए हेमवती नंदन बहुगुणा, सीएम योगी बोले- वह भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वह भारत की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे। भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल रहे। यूपी में मुख्यमंत्री और मंत्री के रूप में भूमिका निभाई। केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों में भी अपनी सेवाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News including parents and brother, died in a Scorpio, the groom was found hanging; the m
Divyansh Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'गुरुकुल में आते हैं मंत्री, 10 दिन...', कैमरे के सामने बोला-मासूम का नृशंस कत्ल करने वाला

कानपुर के महाराजपुर थाना इलाके के गौरिया गांव के छात्र दिव्यांश (11) की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार को लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा और उसकी प्रेमिका हर्षिता सोनी को जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News including parents and brother, died in a Scorpio, the groom was found hanging; the m
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते माता-पिता - फोटो : संवाद

बरेली में दूल्हे की मौत, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, शाम को जानी थी बरात

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शादी के दिन बरात जाने से ठीक पहले एक युवक का शव शनिवार सुबह साप्ताहिक बाजार में आम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। मृतक के परिवार ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News including parents and brother, died in a Scorpio, the groom was found hanging; the m
रामदास आठवले - फोटो : सोशल मीडिया

दलित सियासत पर नजर, भाजपा संग तालमेल साधने में जुटी आरपीआई

रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए दलित वोट बैंक पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखाएगी। एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News including parents and brother, died in a Scorpio, the groom was found hanging; the m
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

ऊर्जा मंत्री बोले- अवकाशों पर निगेटिव बैलेंस होने पर भी नहीं कटेंगे कनेक्शन

योगी सरकार प्रदेश की बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में वाराणसी दौरे पर ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 

इस बैठक में ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री ने दो अत्याधुनिक ‘24×7 वैन’ का उद्घाटन भी किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed