फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Divyansh Murder Case Speaking on camera Ministers frequently visit Gurukul bail will be secured within 10 days

दिव्यांश हत्याकांड: 'गुरुकुल में आते हैं मंत्री, 10 दिन...', कैमरे के सामने बोला-मासूम का नृशंस कत्ल करने वाला

Sat, 25 Apr 2026 02:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Apr 2026 02:32 PM IST
सार

कानपुर के दिव्यांश हत्याकांड में आरोपी गुरुकुल संचालक और प्रेमिका को जेल भेजा गया है। इस दौरान कैमरे के सामने आरोपी ने कहा कि गुरुकुल में मंत्रियों का आना जाना है। 10 दिन में जमानत हो जाएगी।

विज्ञापन
Divyansh Murder Case Speaking on camera Ministers frequently visit Gurukul bail will be secured within 10 days
Divyansh Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर थाना इलाके के गौरिया गांव के छात्र दिव्यांश (11) की नृशंस हत्या के बाद शुक्रवार को लखनऊ के आलमनगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल संचालक सौरभ मिश्रा और उसकी प्रेमिका हर्षिता सोनी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सौरभ कैमरे के सामने दबंगई से बोला कि गुरुकुल में बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों का आना जाना है। 10 दिन में जमानत हो जाएगी। अगर जरूरत पड़ेगी तो मेरे साथ एक नहीं एक हजार गुरुकुल चलाने वाले संचालक खुलकर साथ आएंगे।
विज्ञापन

दिव्यांश के शरीर पर निर्वस्त्र कर डंडे से पीटने के 42 से अधिक चोट के निशान थे। सिगरेट से जलाने के भी निशान मिले। आरोपी ने बताया कि अनुशासन सिखाने के लिए बच्चों की पिटाई की जाती थी। बच्चे को पहले ही गांव से पीटकर भेजा गया था।

तोड़े गए कैमरे और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर बरामद
महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़े गए कैमरे और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर बरामद हुए हैं। हत्या में प्रयोग किया गया एक डंडा भी मिला है। सौरभ मिश्रा जिला बांदा के पैलानी का निवासी है। उसकी प्रेमिका हर्षिता सोनी मध्यप्रदेश के छतरपुर की है। दोनों लखनऊ के राजाजीपुरम में रहते थे।
विज्ञापन

किसी को कुछ बताया तो किडनी निकालकर बेच देंगे
गुरुकुल में दिव्यांश के साथ रहने वाले बच्चे घटना के बाद से सहमे हुए हैं। वॉट्सएप ग्रुप पर अपनी आवाज रिकॉर्ड कर संदेश भेज रहे हैं और दिव्यांश के बारे में पूछ रहे हैं। साथ पढ़ने वाले एक बच्चे ने बताया कि सर ने रास्ते में उसे भी धमकाया था कि अगर कहीं कुछ बताया तो किडनी निकाल कर बेच देंगे।

 

सपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने परिवार का बांटा दर्द
शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक अमिताभ बाजपेई, नसीम सोलंकी, हसन रूमी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, इरफान सोलंकी, पार्षद अर्पित यादव, फतेह बहादुर गिल शामिल रहे। 

उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जल्द पूर्व सीएम भी आएंगे। नसीम सोलंकी ने कहाकि सरकार का जीरो टॉलरेंस अब केवल नाम भर रह गया है।

आरोपी के गुरुकुल पर बुलडोजर चलना चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि बच्चे की प्रताड़ित करके हत्या करने में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed