फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Big decision of Police Recruitment Board, all types of exams will be offline; Risk of paper leak will be r

यूपी: पुलिस भर्ती बोर्ड का बड़ा फैसला, ऑफलाइन होंगी सभी प्रकार की परीक्षाएं; कम होगा पेपर लीक का खतरा

Sat, 29 Mar 2025 07:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 07:59 AM IST
सार

UP Police Exams: पुलिस भर्ती बोर्ड की सभी प्रकार की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी।  उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बीते वर्ष जारी शासनादेश के मुताबिक यह फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
UP: Big decision of Police Recruitment Board, all types of exams will be offline; Risk of paper leak will be r
यूपी पुलिस से जुड़ी परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश पुलिस में लेखा एवं गोपनीय संवर्ग तथा कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती की परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बीते वर्ष जारी शासनादेश के मुताबिक यह फैसला लिया है। इससे पेपर लीक होने की संभावना कम होगी, जिससे परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद राज्य सरकार ने परीक्षाओं के आयोजन के लिए 19 जून को नई नियमावली बनाई थी, जिसमें परीक्षाओं को ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मोड पर कराने को कहा गया था। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने बताया कि संबंधित परीक्षा की तिथि आदि की जानकारी प्रवेश पत्र जारी करने के दौरान दी जाएगी। अभ्यर्थी इस बाबत सूचनाओं के लिए बोर्ड की uppbpb.gov.in वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन


खेल कौशल परीक्षा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में
राजीव कृष्ण ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस व पीएसी के पदों पर और उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर कुशल खिलाड़ियों की सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रारंभिक स्क्रूटनी के बाद उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा एवं खेल कौशल परीक्षण का आयोजन अप्रैल माह के तृतीय सप्ताह से किया जाना प्रस्तावित है। खेल विधा हेतु पात्र पाये गये अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से 10 दिवस पूर्व बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों से दी जाएगी मेडिकल की सूचना
भर्ती बोर्ड ने सूचित किया है सिपाही सीधी भर्ती की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल कराए जाने की जानकारी उनके नियोक्ता अधिकारी (संबंधित जिले के कमिश्नर/एसएसपी/एसपी) के कार्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। दरअसल, कुछ चयनित अभ्यर्थियों द्वारा बार-बार मेडिकल की तिथि बताए जाने का अनुरोध बोर्ड से किया जा रहा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों के आगे की मेडिकल आदि समस्त कार्यवाही उनके नियोक्ता अधिकारी द्वारा संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed