{"_id":"67ffd14134921242cd0b877a","slug":"up-bhupendra-chaudhary-retaliated-on-mamta-s-statement-said-mamta-has-become-the-leader-of-the-rioters-the-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ममता के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, कहा- ममता बनीं दंगाइयों की सरदार, पूरा देश देख रहा बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ममता के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, कहा- ममता बनीं दंगाइयों की सरदार, पूरा देश देख रहा बर्बरता
Wed, 16 Apr 2025 09:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 16 Apr 2025 09:18 PM IST
सार
Bhupendra Chaudhary: योगी आदित्यनाथ पर ममता बनर्जी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
भूपेंद्र चौधरी ने की सीएम पर दिए गए बयान की निंदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दिए विवादित बयान की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि बंगाल में निर्ममता की सरकार चल रही है। मुर्शिदाबाद जल रहा है और ममता बनर्जी कमियां छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। कहा, ममता बनर्जी दंगाइयों की सरदार बन चुकी हैं।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि ममता का सीएम योगी पर दिया गया बयान निकृष्टता की हद पार करने वाला है। दंगाइयों को शांतिदूत बताने वाली ममता अराजकता फैलाने वालों को संरक्षण दे रही हैं। पश्चिम बंगाल का हिंदू भयभीत है। राज्य सरकार ने उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया है। जिन्होंने हिंदू आस्था के सबसे बड़े प्रतीक महाकुंभ को मौत का कुंभ कहकर करोड़ों सनातनियों का उपहास किया हो, उससे राजनीतिक शुचिता की उम्मीद नहीं की जा सकती। स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों और कला के उपासकों की भूमि बंगाल को अराजकता की भट्ठी में झोंक दिया गया है। हर चुनाव में बंगाल हिंसा की चपेट में आ जाता है। प्रदेश को न संभाल पाना ममता सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।
विज्ञापन
खीझ मिटाने के लिए कर रहीं गलत बयानबाजी
चौधरी ने कहा कि यूपी सीएम योगी के नेतृत्व में आज हर सेक्टर में बुलंदियों को छू रहा है। प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। बीते 8 साल में प्रदेश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। योगी सरकार का दंगाइयों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति ममता और उनके साथियों को रास नहीं आ रही है। अपनी खीझ मिटाने के लिए वे गलत बयानबाजी कर रही हैं। सीएम योगी ने ठीक कहा है कि दंगाई लातों के भूत हैं, जो बातों से नहीं, बल्कि डंडे से मानेंगे।
विज्ञापन