फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Before the election announcement, the Samajwadi Party has begun preparations secretly, distributing ticket

यूपी: चुनाव घोषणा से पहले सपा ने गुपचुप शुरू की तैयारी, बिना घोषणा किए ही अंदरखाने बांटे जा रहे हैं टिकट

Sat, 30 May 2026 08:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 May 2026 08:11 AM IST
सार

UP Assembly Elections: यूपी विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई  है। न ही किसी दल ने टिकट बांटने की शुरुआत की है, लेकिन सपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
UP: Before the election announcement, the Samajwadi Party has begun preparations secretly, distributing ticket
सपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे से बड़ी खबर छनकर बाहर आई है। प्रदेश में तय समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसके मद्देनजर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी अपने धुरंधरों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो सपा ने बड़े ही गुपचुप ढंग से अपने आधे से ज्यादा टिकट फाइनल कर दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सत्ताधारी दल समय से पहले नवंबर-दिसंबर में चुनाव करा सकता है। इस सबके बीच सपा सूत्रों का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सपा ने करीब आधी सीटों पर अपने दावेदारों को हरी झंडी दे दी है। इन प्रत्याशियों को गुपचुप तरीके से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, रणनीतिक तौर पर सपा की ओर से इन नामों की कोई आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं की गई है। टिकटों की आधिकारिक घोषणा निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम के एलान के बाद ही की जाएगी। वहीं, पार्टी नेतृत्व ने आंतरिक तौर पर हरी झंडी देकर यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी वक्त चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन मजबूत करने में जुटे चयनित चेहरे

सपा के इस मास्टरस्ट्रोक के पीछे की वजह बेहद साफ है। समय से पहले उम्मीदवारों को हरी झंडी मिलने से उन्हें क्षेत्र में प्रचार करने, जातीय समीकरण साधने और बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। जिन सीटों पर पिछले चुनावों में हार का अंतर कम था या जहां मौजूदा विधायकों की स्थिति मजबूत है, वहां उम्मीदवारों के नाम लगभग लॉक कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed