यूपी हुआ हिल स्टेशन सा ठंडा, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फीली हवाओं ने शनिवार को सूबे में पहाड़ों-सी गलन का एहसास कराया। इस दौरान अत्यधिक ठंड से प्रदेश भर में 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में वाराणसी में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत 9 लोग, मुरादाबाद मंडल में 4, गाजीपुर में 3, मऊ, भदोही व हाथरस में दो-दो और जौनपुर, बलिया व बागपत के एक-एक लोग शामिल हैं।
शनिवार को प्रदेश में आगरा 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों में फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।आगरा के बाद वाराणसी बीएचयू 4.2, फुर्सतगंज 3.4, कानपुर आईएएफ 3.2, कानपुर शहर 3.6, शाहजहांपुर 3.2, नजीबाबाद 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ ज्यादा ठंडे स्थान रहे।
लखनऊ में भी दोपहर बाद हल्की धूप निकली। यहां न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। घरों में लोग दिन में भी हीटर, अलाव के सहारे दुबके बैठे रहे।
एक जनवरी तक रहेंगी छुट्टियां
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त के मुताबिक सुबह घना कोहरा होने से धूप भी राहत नहीं दे पा रही है। फिलहाल सूबे में आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और तीखे होंगे।
सर्दी के तीखे तेवर के कम नहीं होने के चलते कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टियां एक जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सोमवार से चलने लगेंगी। हालांकि कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही चलेंगी।
डीएम राजशेखर ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा अधिकारियों व पुलिस को कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल सर्दी की छुट्टियों की वजह से 10 जनवरी तक पहले से ही बंद हैं।