फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP became the fifth largest exporting state of the country, despite the global pandemic, exports increased by 30 percent

UP News : देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना यूपी, वैश्विक महामारी के बावजूद बढ़ा 30 फीसदी निर्यात

Fri, 24 Jun 2022 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 01:13 AM IST
सार

यूपी अब देश का पांचवां बड़ा निर्यातक प्रदेश बन गया है। निर्यात के क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु ही यूपी से आगे हैं। 2021-22 में प्रदेश से 1,55,897 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है जो 2020-21 की तुलना में तीस फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
UP became the fifth largest exporting state of the country, despite the global pandemic, exports increased by 30 percent
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल की चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बाद भी प्रदेश ने निर्यात के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। यूपी अब देश का पांचवां बड़ा निर्यातक प्रदेश बन गया है। निर्यात के क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु ही यूपी से आगे हैं। 2021-22 में प्रदेश से 1,55,897 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है जो 2020-21 की तुलना में तीस फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


2020-2021 में प्रदेश से 121,140 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था जो 2021-22 में बढ़कर 155897 करोड़ हो गया। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 2017 में योगी सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और प्रदेश को एक खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा था। 
विज्ञापन


इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन नीति बनाई और एनओसी की व्यवस्था को ऑनलाइन किया। बड़े निवेशकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई। इस सबके साथ प्रदेश की छवि बदलने के लिए कानून-व्यवस्था और विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं पर खास फोकस किया। इसी का परिणाम है कि अब तक हुई तीन ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कुल 2,08,994 करोड़  रुपये का निवेश प्रदेश में आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed