फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Basic School: New session from April 1, books have not yet reached schools, tender for books got delayed

यूपी बेसिक स्कूल: एक अप्रैल से नया सत्र, अभी तक स्कूलों में नहीं पहुंची किताबें, देर से हुआ किताबों का टेंडर

Thu, 28 Mar 2024 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Mar 2024 07:23 AM IST
सार

UP Basic School: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को लगभग 14-15 करोड़ निःशुल्क किताबों का वितरण किया जाता है। 

विज्ञापन
UP Basic School: New session from April 1, books have not yet reached schools, tender for books got delayed
एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होने जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र 2024-25 शुरू हो रहा है। किंतु अभी तक विद्यालयों में किताबें नहीं पहुंची हैं। कुछ जगह पर जिला व तो कुछ जगह ब्लॉक स्तर पर अभी किताबें पहुंची हैं। ऐसे में शुरुआती दिनों में बिना किताबों के ही पढ़ाई होगी, जबकि पिछले साल मार्च में किताबें स्कूल तक पहुंच गई थीं।

विज्ञापन


प्रदेश में हर साल कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को लगभग 14-15 करोड़ निःशुल्क किताबों का वितरण किया जाता है। इसके लिए विभाग निर्धारित समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एक अप्रैल से पहले किताबें उपलब्ध कराता है। लेकिन इस बार सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर आदि जिलों में और कुछ जगह पर ब्लॉक तक कक्षा तीन से आठ की किताबें पहुंची हैं। 29 और 31 मार्च को छुट्टियां हैं। ऐसे में स्कूलों तक किताबें पहुंचाने के लिए सिर्फ 28 और 30 मार्च दो दिन ही बचे हैं। 
विज्ञापन


दो दिन में किताबें सभी स्कूलों तक पहुंचाना बड़ा चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में अधिकतर जगह पर नए सत्र की शुरुआत में किताबें पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। वहीं किताबों को विद्यालय तक पहुंचाने के लिए पिछले साल की तरह अभी तक बजट भी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर में ही किताबों का टेंडर हो गया था। जनवरी से किताबों की आपूर्ति शुरू हो गई थी। एक अप्रैल को स्कूलों में बकायदा कार्यक्रम आयोजित कर सभी विषयों की किताबें दी गई थीं।

कक्षा एक-दो के लिए दोबारा टेंडर
बेसिक शिक्षा विभाग नए सत्र से कक्षा एक-दो में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार स्थानीय पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इनकी किताबों के लिए एक बार टेंडर किया गया था, किंतु इसमें अपेक्षाकृत निविदाकर्ता नहीं मिले। अब विभाग ने इनके लिए दोबारा टेंडर किया है। टेंडर के बाद इन कक्षाओं के लिए किताबों की आपूर्ति में थोड़ा और समय लगेगा।

एक अप्रैल से पहुंच जाएंगी किताबें 
कक्षा तीन से आठ तक की किताबों की सप्लाई जिला स्तर पर भेज दी गई है। लगभग 95 फीसदी किताबें जिला स्तर पर पहुंच गई हैं। सभी जगह पर बीएसए की ओर से इन्हें ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। एक अप्रैल से नई किताबों के साथ पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।- माधव तिवारी, पाठ्य पुस्तक अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग।


नहीं पहुंची हैं किताबें 
अभी तक स्कूल में किताबें नहीं पहुंची हैं, जबकि एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो रहा है। ब्लॉक तक जो किताबें आई हैं, वह भी पूरी नहीं हैं। विभाग अप्रैल के पहले सप्ताह तक किताबों की व्यवस्था कराए, ताकि बच्चों का पठन-पाठन सुचारु किया जा सके।-अनिल यादव, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed