फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Banks will remain locked for eight days in the month of October, note down the dates, plan in advance

यूपी: अक्तूबर के महीने में आठ दिन लटके रहेंगे बैंकों पर ताले, नोट कर लें तारीखें, एडवांस में कर लें प्लानिंग

Sun, 29 Sep 2024 08:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Sep 2024 08:59 PM IST
सार

Bank closed in UP: अक्तूबर का महीना बैंकों की छुट्टियों के हिसाब से बड़ा महीना साबित होने जा रहा है। इस महीने बैंकों में आठ दिन आपको ताले देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
UP: Banks will remain locked for eight days in the month of October, note down the dates, plan in advance
अक्तूबर में बैंकों की बंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अक्तूबर के महीने में बैंकों में छुट्टियां औसत से ज्यादा रहेंगी। गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली के साथ ही रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां मिलाकर अक्तूबर में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी की व्यवस्था पहले से कर लेना सुविधाजनक रहेगा। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग से लेनदेन जारी रहेगा।

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अक्तूबर में त्योहारों की वजह से देशभर में 15 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसकी सूची आरबीआई की ओर से जारी की गई है। हालांकि, लखनऊ के बैंक कुल 8 दिन बंद रहेंगे। इससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत होगी। लखनऊ में सरकारी बैंकों की 905 शाखाएं हैं। 990 एटीएम हैं। बावजूद इसके अब हर छोटे-बडे़ दुकानदार डिजिटल लेनदेन स्वीकार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को नकदी जैसी समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन

ये हैं छुट्टियां

UP: Banks will remain locked for eight days in the month of October, note down the dates, plan in advance
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala.com
2 अक्तूबरः गांधी जयंती
6 अक्तूबरः रविवार
12 अक्तूबरः दूसरा शनिवार व दशहरा को लेकर अवकाश
13 अक्तूबरः रविवार
20 अक्तूबरः रविवार
26 अक्तूबरः चौथा शनिवार
27 अक्तूबरः रविवार
31 अक्तूबरः दीपावली
( नोट: आरबीआई ने दशहरा का अवकाश 11-12 अक्तूबर को घोषित कर रखा है। हालांकि 11 को दशहरा का अवकाश प्रदेश में बैंकों में नहीं रहेगा। )
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed