फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Banda's consolidation and Mirzapur's assistant consolidation officers suspended, these were serious allega

यूपी: बांदा के चकबंदी और मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी हुए निलंबित, ये थे अनियमितता के गंभीर आरोप

Sat, 15 Jun 2024 09:20 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 15 Jun 2024 09:20 AM IST
सार

Consolidation officer suspended: यूपी सरकार ने बांदा के चकबंदी अधिकारी और मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी हुए निलंबित कर दिया है। इन पर कई गंभीर आरोप थे। 

विज्ञापन
UP: Banda's consolidation and Mirzapur's assistant consolidation officers suspended, these were serious allega
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने अनियमितता के आरोप में बांदा के चकबंदी अधिकारी राणा प्रताप और मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी राजेंद्र राम को निलंबित कर दिया। उनके डिमोशन के साथ ही एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बांदा के गांव उमरेहडा में काम न करने पर बहिंगा गांव के सहायक चकबंदी अधिकारी ने काम पूरा करने के बजाय सीसीएमएस पोर्टल से न्यायालय न चलाने और रकबा बंदोबस्त से अधिक बढ़ाने जैसी गंभीर अनियमितताएं की थीं।

विज्ञापन


इस मामले में चकबंदी अधिकारी राणा प्रताप की भी लापरवाही पाई गई थी। इसी तरह मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी राजेंद्र राम ने कई अनियमितताएं कीं। 17 मई को ग्राम मवैया की चक संख्या-950 से मृतक शेषनरायन सिंह की वरासत मनमाने तौर पर बिना जांच किए चार बार आदेश पारित कर पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने बिना दस्तावेज परीक्षण और जांच के नामांतरण आदेश दे दिए। इस पर मिर्जापुर के सहायक चकबंदी अधिकारी राजेंद्र राम को भी निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

लापरवाही पर अयोध्या के आरएम की रोकी गई एक साल की वेतन वृद्धि

कैसरबाग बस अड्डे के एआरएम अरविंद कुमार को निलंबित परिचालक को बगैर किसी आधार के बहाल करने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं, अयोध्या के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) विमल राजन की काम में लापरवाही बरतने के लिए एक साल की वेतन वृद्धि को अस्थायी तौर पर रोक दी गई है।

रोडवेज के कैसरबाग बस अड्डे के एआरएम अरविंद कुमार ने हरदोई से लखनऊ रूट पर चलने वाली बस संख्या यूपी 78 एफएन 2651 के निलंबित परिचालक को बहाल कर दिया था। बता दें कि परिचालक ने बीती 14 फरवरी को 50 यात्रियों का टिकट पचकोहरा से जारी किया था। जबकि किराया हरदोई से लिया गया था। प्रवर्तन दल की जांच में परिचालक दोषी पाया गया था और उसे निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में रोडवेज के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने एआरएम अरविंद कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

वहीं, दरअसल, अयोध्या क्षेत्र के सहायक यातायात निरीक्षक रजनीकांत मिश्रा को तत्काल रूप से प्रवर्तन कार्यों से हटाकर बुकिंग लिपिक पद पर भेजना था, लेकिन अयोध्या परिक्षेत्र के आरएम विमल राजन ने ऐसा नहीं किया। इसके चलते उनका एक साल का इंक्रीमेंट रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed