{"_id":"65254b36068648376d0288b5","slug":"up-ban-on-leave-of-policemen-from-15-october-to-20-november-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 15 अक्तूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, त्योहारों को लेकर लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 15 अक्तूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक, त्योहारों को लेकर लिया गया फैसला
Wed, 11 Oct 2023 06:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:22 AM IST
सार
डीजीपी विजय कुमार ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
त्योहारों को देखते हुए रद्द की गई छुट्टियां।
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
यूपी पुलिस में कार्यरत सभी कर्मचारी 15 अक्तूबर से लेकर 20 नवंबर तक अवकाश नहीं ले सकेंगे। इसका मतलब यह है कि उन्हें दीपावली के बाद ही अवकाश मिल सकेगा।
डीजीपी विजय कुमार ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर रोक लगा दी है। डीजीपी की ओर से समस्त डीजी, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज, जीआरपी, पीएसी को जारी आदेश के मुताबिक दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिगत 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं दिया जाएगा।
इसमें समस्त तरह के अवकाश शामिल हैं। विशेष परिस्थितियों में अवकाश के लिए उच्चाधिकारियों की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। विशेष अवकाश के लिए यह फैसला लागू नहीं होगा।