{"_id":"60178083136f6613de0f298d","slug":"up-bahraich-road-accident-due-to-fog-car-hit-hard-in-the-standing-tractor-at-highway-side-five-injured-two-serious-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः घने कोहरे में हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुसी कार, पांच घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः घने कोहरे में हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुसी कार, पांच घायल, दो गंभीर
Mon, 01 Feb 2021 09:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में सड़क हादसा, पांच घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर रविवार की रात एक महिंद्रा कार खड़े ट्रैक्टर में घने कोहरे के कारण घुस गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। दो घायलों को मोतीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार की रात समय नानपारा की तरफ से आ रही महिंद्रा TUV चार पहिया वाहन, जिसमें पांच व्यक्ति बैठे हुए थे, थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत जयराम पुरवा के पास घने कोहरे के कारण खड़े ट्रैक्टर से टकराकर गई। हादसे में मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनगौढ़िया निवासी अंकित शुक्ला, गंगाराम शुक्ला, लवकुश शुक्ला, सुंदर लाल और ज्ञानमती देवी को गंभीर चोटें आयी हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जिनमें से तीन लोगों का इलाज सीएचसी मोतीपुर में किया जा रहा है। दो लोगों को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मोतीपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन