फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bagless Day will begin this month in schools across the state, with a fun-filled school every Saturday; th

यूपी: प्रदेश के स्कूलों में इसी महीने से होगी बैगलेस डे की शुरूआत, हर शनिवार को होगी मस्ती की पाठशाला

Sat, 08 Aug 2026 06:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Aug 2026 06:34 AM IST
सार

UP Primary Schools: यूपी के स्कूलों में बच्चों में रचनात्मक विकास करने के लिए बैगलेस डे की शुरुआत इसी महीने से होगी। इसको लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। 

विज्ञापन
UP: Bagless Day will begin this month in schools across the state, with a fun-filled school every Saturday; th
नो बैग डे पर आयोजित होंगे कई तरह के खेल।

विस्तार

प्रदेश में परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्रों के लिए इसी महीने से बैगलेस डे (बिना स्कूल बैग के एक दिन) शुरू होंगे। इन शनिवार को मस्ती की पाठशाला लगाकर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से सिखाने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी कर दिया है। 22 अगस्त चौथे शनिवार को मिट्टी के खिलौने, स्थानीय शिल्पकार के साथ कौशल कार्यशाला व कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में से कोई एक गतिविधि आयोजित होगी। 29 अगस्त 5वें शनिवार को औषधीय पौधे के उद्यान का विकास, कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट का निर्माण व विद्यालय किचन गार्डेन बनाने में से एक गतिविधि आयोजित होगी।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने निर्देश दिया है कि 12 सितंबर दूसरे शनिवार को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित गतिविधि, 19 सितंबर तीसरे शनिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा व गुड टच-बैड टच की जानकारी, 26 सितंबर चौथे शनिवार को पतंग बनाने-उड़ाने, विज्ञान व स्टेम मॉडल प्रतियोगिता, तीन अक्तूबर पहले शनिवार को वित्तीय साक्षरता व मिनी बैंक, 10 अक्तूबर दूसरे शनिवार को डूडलिंग व दृश्य रचनात्मक कार्यशाला व भित्ति चित्र निर्माण व संगीत-नाटक इत्यादि में से कोई गतिविधि आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में 17 अक्तूबर तीसरे शनिवार को फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी, 24 अक्तूबर चौथे शनिवार को निर्माण स्थल व सार्वजनिक अवरचना अध्ययन, 31 अक्तूबर 5वें शनिवार को एआई, रोबोटिक्स व अन्य नई तकनीकी का ज्ञान दिया जाएगा। 14 नवंबर बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित किया जाएगा।

राजधानी समेत प्रदेश के 34 एडेड स्कूलों की बदलेगी सूरत

प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों की सूरत संवारने के लिए शुरू की गई प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 4.69 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 34 एडेड माध्यमिक स्कूलों में निर्माण आदि कार्य कराया जा रहा है।

पांच जिलों के 15 एडेड माध्यमिक स्कूलों को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राज्य सरकार ने 3.10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वहीं 11 जिलों के 19 एडेड माध्यमिक विद्यालयों को चमकाने के लिए 1.59 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। योजना के तहत सरकार एडेड माध्यमिक विद्यालयों को संवारने का कुल खर्च का 75 प्रतिशत बजट देती है। 25 प्रतिशत धनराशि विद्यालय प्रबंधन खर्च करता है।

जिन एडेड माध्यमिक स्कूलों को यह धनराशि दी गई है उनमें लखनऊ का भारतीय बालिका विद्यालय, नवयुग कन्या इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, कालीचरण इंटर कॉलेज, एमडी शुक्ला इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, बीएन वोकेशनल इंटर कॉलेज शामिल हैं। साथ ही सीतापुर सहित विभिन्न जिलों के एडेड माध्यमिक स्कूल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed