फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bad news for electricity consumers, they will have to pay higher bills in December; learn the reason behin

यूपी: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर, दिसंबर में इसलिए देना होगा अधिक बिजली बिल; जानिए फैसले की वजह

Tue, 02 Dec 2025 09:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Dec 2025 09:08 PM IST
सार

UP Electricity Consumers: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। दिसंबर माह के बिजली बिल में करीब 5.56 फीसदी अधिक बिल देना होगा।

विज्ञापन
UP: Bad news for electricity consumers, they will have to pay higher bills in December; learn the reason behin
यूपी में महंगी होगी बिजली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के उपभोक्ताओं को दिसंबर माह के बिजली बिल में करीब 5.56 फीसदी अधिक बिल देना होगा। यह भार ईंधन अधिभार में हुई बढोतरी की वजह से पड़ेगा। पावर कॉरपोरेशन के नए आदेश के तहत दिसंबर माह में राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं से अब तक का सबसे अधिक ईंधन अधिभार वसूला जाएगा। सितंबर माह के ईंधन लागत अंतर को समायोजित करते हुए 5.56 फीसदी का ईंधन अधिभार लगाया गया है।

विज्ञापन


 इससे दिसंबर माह में पावर कॉरपोरेशन लगभग 264 करोड़ की अतिरिक्त वसूली करेगा। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर इस वर्ष ही लगभग 18,592 करोड़ का सरप्लस निकल रहा है, जबकि करीब 33,122 करोड़ का सरप्लस पहले से है। ऐसे में उपभोक्ताओं से ईंधन अधिभार की वसूली करना अनुचित। सरप्लस राशि से ही ईंधन अधिभार वसूली किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ट्रांसमिशन में लागू किए गए मांग आधारित टैरिफ को लागू करते समय यह दावा किया गया था कि इससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा, लेकिन यह उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed