फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Attempts to burn religious convert family alive, case on five including Pradhan

यूपीः धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, प्रधान समेत पांच पर केस

Sun, 03 Jan 2021 07:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 03 Jan 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
UP: Attempts to burn religious convert family alive, case on five including Pradhan
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सलोन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनाने पर युवक और उसके मासूम बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। अराजकतत्वों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व बाहर से दरवाजे में ताला लगा दिया। इसके बाद घर के छप्पर में आग लगा दी। आग की लौ घर के अंदर पहुंची तो युवक ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


वहीं सामने से दरवाजा बंद होने के बाद युवक ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अपनी और बच्चों की जान बचाई। आग से पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर हिंदू संगठन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से आरोपी घरों में ताला बंदकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सलोन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा अतागंज रतासो निवासी अनवर पुत्र मोहम्मद हसन ने चार माह पूर्व 2 सितंबर 2020 को युवक अपने बच्चो के साथ वैदिक विधि विधान से मुस्लिम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपनाया था। उसने अपना नाम देव प्रकाश पटेल, जबकि दो बेटों का नाम देवनाथ (5), दीनदयाल (4) और बेटी का नाम दुर्गा देवी (3) रखा था। युवक बच्चों के साथ गांव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को खाना खाकर बच्चों समेत घर के अंदर युवक सो गया। शनिवार की रात लगभग ढाई बजे अराजक तत्वों ने बाहर के दरवाजे में ताला लगा दिया। इसके बाद छप्पर और घर के चारों ओर आग लगाकर युवक और उसके मासूम बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया।

पीड़ित युवक के मुताबिक उसकी आंख खुली तो चारों ओर आग का जलजला दिखाई दे रहा था। बच्चों को जगाकर घर से बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। किसी ने बाहर का दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद पीछे के दरवाजे से जान बचाकर भागना पड़ा।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी एक प्लाटून पीएसी के साथ भारी तादात में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। हिंदूवादी संगठन बजरंगदल, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आक्रोशित लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान थानाध्यक्ष और सीओ सलोन ने हिंदू नेताओं को शांत कराकर हालात को नियंत्रित किया।

कहा जा रहा है कि हिंदू धर्म अपनाने के चलते युवक और उसके बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पीड़ित युवक देव प्रकाश पटेल ने गांव के ही ग्राम प्रधान ताहिर, द्वारिका सिंह, रेहान उर्फ सोनू, अली अहमद, इम्तियाज व मदरसे के लोगों पर घर में आग लगाकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया।

थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि रात्रि गस्त के दौरान घटना की जानकारी हुई थी। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाया गया। तहरीर के आधार ग्राम प्रधान ताहिर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों के घर पर दबिश दी जा रही है। मौके से सभी आरोपी फरार हैं। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

डीएम-एसपी ने पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की

डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित के साथ ही गांव वालों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही।

युवक ने कुछ दिन पहले ही मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म अपनाया था। हिंदूू धर्म अपनाने पर ही उसका घर जलाया गया या नहीं, यह बात पूरी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। आरोपियों से युवक के जमीनी विवाद होने की बात भी सामने आई है। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि युवक के घर का बिजली कनेक्शन कटा था। घर के पास बालू भी रखी थी।

यह कुछ घटना को लेकर संदेह उत्पन्न कर रहा है। फिलहाल मामले में मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ सलोन-एसडीएम भी संयुक्त रूप से मामले की जांच करेंगे।
-श्लोक कुमार, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed