फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS will also interrogate SIMI member Danish, ATS contacted Delhi Police

यूपी एटीएस भी करेगी सिमी के सदस्य दानिश से पूछताछ, एटीएस ने दिल्ली पुलिस से किया संपर्क

Mon, 07 Dec 2020 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
UP ATS will also interrogate SIMI member Danish, ATS contacted Delhi Police
यूपी एटीएस
लगभग 19 सालों से फरार चल रहे सिमी के सदस्य अब्दुल्ला दानिश से पूछताछ करने के लिए यूपी एटीएस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा है। एटीएस दानिश के यूपी कनेकशन की जानकारी हासिल करना चाहती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा शनिवार देर रात गिरफ्तार दानिश अब्दुल्ला से हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि वह कई आतंकियों के संपर्क में था। दानिश अलीगढ़ में एक इंस्पेकत्र के फ्लॅट में किराए पर राह रहा था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस  ने एटीएस को जानकारी दी है कि दानिश ने स्वीकार किया है कि वह कई आतंकियों के संपर्क में रहा है और वह उतर प्रदेश के अलावा कई अन्य प्रदेशों के युवकों को जिहाद में शामिल होने के लिए प्रेरित कर चुका है। इसके लिए वह यूपी के विभिन्न शहरों के साथ ही दूसरे प्रदेशों में जाता रहता था।
विज्ञापन


एटीएस के अफसर का कहना है कि जाँच एजेंसी इस मामले में दिल्ली पुलिस से संपर्क में है। दिल्ली पुलिस से आग्रह किया गया है कि दानिश यूपी में अपनी सक्रियता को लेकर जो जानकारी दे रहा है वह साझा की जाए। इसके साथ ही यूपी एटीएस ने दिल्ली पुलिस से दानिश से पूछताछ का अवसर दिए जाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed