{"_id":"5999aa744f1c1bb5638b476d","slug":"up-ats-says-there-is-no-evidence-of-any-terror-outfit-involved-in-muzaffarnagar-tarin-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर रेल हादसे में आतंकियों का हाथ नहीं: यूपी एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर रेल हादसे में आतंकियों का हाथ नहीं: यूपी एटीएस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Aug 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रेन ट्रैक के मरम्मत का काम काफी तेजी से चल रहा है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे में जांच कर ली है। मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार का कहना है कि अब तक इसमें किसी आतंकी संगठन के शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि दुर्घटना के पीछे आतंकी संगठन होने की भी बातें की जा रही थीं।
विज्ञापन
मजफ्फरनगर के खतौली में हुए ट्रेन हादसे में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अनुसार, 22 मौतें हुई हैं जबकि 203 लोग घायल हुए है। यूपी सरकार ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे ने एक बार फिर रेलवे के सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है। जांच में पाया गया कि टूटे हुए ट्रैक से रात भर में करीब 12 ट्रेनें गुजरीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से कई ट्रेनों को ऐहतियातन धीमी गति से चलाया गया, पर उत्कल एक्सप्रेस की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन
हादसे के समय ट्रेन में 17 बोगियां जुड़ी हुई थीं और कुल 541 यात्री सवार थे। हादसा शनिवार शाम करीब 5.40 बजे हुआ था।