{"_id":"65e8a1b72b8db652a50cac9d","slug":"up-ats-gets-remand-of-naxalite-kripashankar-nia-will-also-interrogate-mobile-will-be-forensically-examined-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नक्सली कृपाशंकर की एटीएस को मिली रिमांड, एनआईए भी करेगी पूछताछ, मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नक्सली कृपाशंकर की एटीएस को मिली रिमांड, एनआईए भी करेगी पूछताछ, मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच
Thu, 07 Mar 2024 07:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:50 AM IST
सार
Naxalite Kripashankar: एटीएस ने मंगलवार को कृपाशंकर सिंह को उसकी पत्नी बिंदा सोना को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। दोनों पांच वर्ष पूर्व एटीएस द्वारा दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
कृपाशंकर और बिन्दा सोना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएस की गिरफ्त में आए संदिग्ध नक्सली कृपाशंकर सिंह को अदालत ने सात दिन की कस्टडी रिमांड पर एटीएस के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। अब उससे एटीएस के साथ एनआईए भी पूछताछ करेगी। एटीएस उसे साथ लेकर कई जिलों में छापा मारेगी और उसका लैपटॉप भी बरामद करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि एटीएस ने मंगलवार को कृपाशंकर सिंह को उसकी पत्नी बिंदा सोना को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। दोनों पांच वर्ष पूर्व एटीएस द्वारा दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। एटीएस ने अदालत को बताया कि कृपाशंकर सिंह ने कबूला है कि नक्सलियों के मुखौटा संगठनों द्वारा महराजगंज, देवरिया, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर व छत्तीसगढ़ राज्य में तमाम बैठकें हुई थी।
विज्ञापन
जिसमें शामिल हुए लोगों को चिन्हित करने के साथ गिरफ्तार किया जाना है। इसके बाद कोर्ट ने सात दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। सूत्रों के मुताबिक एटीएस कृपाशंकर के बैंक खातों की जानकारी भी जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे नक्सली गतिविधियों के लिए कौन फंडिंग कर रहा है।
विज्ञापन