फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ATS arrests Al-Qaeda terrorist from Azamgarh; he was working to turn youths into Mujahideen.

यूपी: अलकायदा के आतंकी को एटीएस ने आजमगढ़ से किया गिरफ्तार, युवाओं को मुजाहिद बनाने के लिए कर रहा था काम

Sat, 12 Sep 2026 05:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 12 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

नबील पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर, अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। एटीएस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UP: ATS arrests Al-Qaeda terrorist from Azamgarh; he was working to turn youths into Mujahideen.
मोहम्मद नबील - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एटीएस ने शनिवार को आजमगढ़ से आतंकी संगठन अल कायदा इंडिया सब कांटीनेंट (एक्यूआईएस) के आतंकी मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है। महमूरपुर के ग्राम चितारा का निवासी नबील पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर, अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है। वह अलकायदा आतंकी अनवर उल अवलाकी की विचारधारा से प्रेरित होकर युवाओं को व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने साथ जोड़कर मुजाहिद बनने व इसके लिए धन व अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना बना रहा था। उसके ग्रुप ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ विदेशी भी जुड़े हैं।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि मोहम्मद नबील एक्यूआईएस की विचारधारा को प्रचारित व प्रसारित कर रहा है और भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। इसके द्वारा सोशल मीडिया के इंक्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर अन्य युवाओं को जोड़कर जिहाद के लिए तैयार करता है और इसके लिए धन इकट्ठा करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


एटीएस ने अपने थाने में नबील के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में उसके द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एक्यूआईएस की विचारधारा को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित व प्रचारित करना व अरबी भाषा मे "ला गालिब-इल्लल्लाह" नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नबील द्वारा ग्रुप मे जुड़े सदस्यों को मुजाहिद कहके संबोधित किया जाता था और जिहाद, चाकू, केमिकल, प्लान आदि के लिए ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड का इस्तेमाल किया जाता था। इस ग्रुप मे मोहम्मद नबील द्वारा अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी द्वारा लिखी किताब, जिसका शीर्षक "जेहाद करने के 44 तरीके" हैं। शेयर कर सभी मुजाहिदीन से इसको पढ़ने की अपील की गयी है। साथ ही एक्केयूआईएस के पूर्व प्रमुख व आतंकी मौलाना आसिम उमर की किताब 'तीसरी जंग-ए-अज़ीम और दज्जाल' भी शेयर की गयी है। 

व्हाट्सएप ग्रुप में बांग्लादेश, म्यांमार व सऊदी अरब के लोग जुड़े हैं

मोहम्मद नबील व्हाट्सएप पर 'फ्लेम्स ऑफ वॉर' जैसे कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स मे भी जुड़ा है, जिसमें बांग्लादेश, म्यांमार व सऊदी अरब आदि के लोग भी जुड़े है। इन ग्रुप्स मे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा की विचारधारा को प्रसारित किया जा रहा है। वह पाकिस्तान, तुर्की, बांग्लादेश जाकर अपने मकसद को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग करने एवं बम आदि बनाने की तैयारी कर रहा था।

बम बनाने की विधि से संबन्धित वीडियो, पोटैशियम नाइट्रेट को प्राप्त करने संबंधी बातें भी करता था। अपने साथियों से वक्त आने पर पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर गजवा-ए-हिन्द करने की योजना भी बना रहा था। एटीएस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed