फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS arrested two people who sent lottery fraud money to Pakistan

यूपी एटीएस को मिली कामयाबी, लॉटरी फ्रॉड की रकम पाक भेजने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2019 12:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP ATS arrested two people who sent lottery fraud money to Pakistan
UP ATS - फोटो : फाइल फोटो

यूपी एटीएस ने लॉटरी के नाम पर पाकिस्तान से हो रही ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों का नाम जय प्रकाश रुहेला निवासी रामशाला, शामली और धीरूद्यीन चौधरी निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद शामिल है। इनके पास से 32 एटीएम कार्ड, पांच बैंकों की पासबुक, तीन बैंकों की चेकबुक बरामद की है।

विज्ञापन

    
एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे जालसाज भारत में लोगों को सोशल मीडिया के जरिए लॉटरी की बड़ी रकम या गाड़ी निकलने का झांसा देते थे। जो लोग उनकी जाल में फंस जाते थे उन्हें विभिन्न खर्चों के नाम पर भारतीय खातों में पैसे जमा कराते थे। जिन खातों में पैसे जमा कराए जाते थे उसकी व्यवस्था जय प्रकाश और धीरुद्यीन करते थे। बाद में पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर ठगी के पैसों को दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। इन पैसों का टेरर फंडिंग में भी इस्तेमाल होने का शक है।
विज्ञापन

    
उन्होंने बताया कि यह दोनों पाकिस्तान के हैंडलर मामू, नजीर और असगर के लगातार संपर्क में थे। इसके अलावा सात अन्य पाकिस्तानी हैंडलर भी इनके संपर्क में थे। शुरुआती पड़ताल में 12 खातों के बारे में जानकारी हुई है, जिनसे 20 लाख रुपये पाकिस्तान भेजे जाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस को शक है कि फ्रॉड के जरिए आए पैसों का टेरर फंडिंग में इस्तेमाल हो रहा है। एटीएस को बड़ी संख्या में बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है। जिनके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि यह भी चेक किया जा रहा है कि किस खाते में कितने पैसे भेजे गए और यह खाते किन लोगों के नाम थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ितों तक पहुंचने की भी कोशिश की जा रही है।
    
ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार किया गया जय प्रकाश वर्ष 2013 में भी लॉटरी फ्राड में ही उत्तराखंड के रुड़की से जेल जा चुका है। धीरूद्यीन चौधरी भी तीन मुकदमों में जेल की हवा खा चुका है। वह पूर्व में मुजफ्फरनगर में हुई डकैती और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में, बागपत से हत्या के मामले में और उत्तराखंड के रुड़की से टायर लूट के मामले में जेल जा चुका है। इन दोनों के खिलाफ एटीएस थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


कई राज्यों में फैला है जाल
डीके ठाकुर ने बताया कि इस तरह का गिरोह बिहार, छत्तीसगढ़ और कोलकाता जैसे राज्यों में भी सक्रिय है। एटीएस को इन राज्यों के लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed