फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS arrested two for working for ISI.

UP: आतंकियों, आईएसआई जासूसों को फंडिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जासूस शैलेश की गिरफ्तारी से मिला था सुराग

Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Nov 2023 09:10 AM IST
सार

यूपीएटीएस ने पाक खूफिया एजेंसी के लिए काम करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग रुपये लेकर खूफिया जानकारियां आईएसआई तक पहुंचाते थे।

विज्ञापन
UP ATS arrested two for working for ISI.
अमृत गिल व रियाजुद्दीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकियों और आईएसआई जासूसों को फंडिंग करने वाले दो युवकों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पंजाब के भटिंडा का रहने वाला अमृत गिल उर्फ अमृत पाल सिंह उर्फ अमृत उर्फ मन्नी उर्फ मंत्री और गाजियाबाद निवासी रियाजुद्दीन शामिल है। रियाजुद्दीन को एटीएस ने बीते दिनों पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

विज्ञापन


एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों को संदिग्ध स्रोतों से पैसा प्राप्त हो रहा है, जिसका प्रयोग आतंकी गतिविधियों और जासूसी में किया जा रहा है l साथ ही, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आकर, पैसों के लालच में जासूसी कर गोपनीय तथा संवेदनशील सूचनाएं भी भेजी जा रही हैं। इस संबंध में एटीएस ने गाजियाबाद निवासी रियाजुद्दीन, बिहार निवासी इजहारुल और अज्ञात आईएसआई एजेंटों के खिलाफ बीते दिनों मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान रियाजुद्दीन के बैंक खातों का विश्लेषण करने पर पता चला कि उसके एक खाते में अज्ञात स्रोत से मार्च 2022 से अप्रैल 2022 के बीच लगभग 70 लाख रुपये आए थे, जिसे अलग-अलग बैंक खातों में भेजा गया था। जांच में सामने आया कि आईएसआई को सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने वाले ऑटो चालक अमृत गिल को भी पैसा भेजा गया है। अमृत गिल ने आईएसआई को भारतीय सेना के टैंक आदि की संवेदनशील सूचनाएं भेजी थी। वहीं, रियाजुद्दीन एवं इजहारूल की मुलाकात वेल्डिंग का कार्य करते समय राजस्थान में हुई थी। तब से दोनों एक दूसरे के संपर्क में रह कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिये कार्य कर रहे थे। दोनों के द्वारा संचालित बैंक खातो में पैसा भेजने वाले एवं प्राप्त पैसे को इनके द्वारा अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किये जाने वाले खाताधारकों की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांजिट रिमांड पर लाए लखनऊ
भटिंडा से 23 नवंबर को गिरफ्तार किए गये अमृत गिल को एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आई है। वहीं, रियाजुद्दीन को रविवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि अमृत गिल आईएसआई एजेंट्स के संपर्क में था। सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने के बदले अमृत गिल को आईएसआई के पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा रियाजुद्दीन व इजहारुल के जरिए पैसा भेजा जाता था। इजहारुल पूर्व से ही बिहार की बेतिया जेल मे बंद है, जिसे वारंट-बी दाखिल कर लखनऊ लाकर टेरर फंडिंग के बारे में पूछताछ की जाएगी। एटीएस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed