फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up ats arrested 3 peoples in lucknow with heroine of worth more than 3 crores

लखनऊ : यूपी एटीएस ने सवा तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
up ats arrested 3 peoples in lucknow with heroine of worth more than 3 crores
सांकेतिक तस्वीर
यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से 3.3 किलो हेरोइन के साथ तीन लागों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ तीस लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में असम के आंगलांग निवासी मोहम्मद रफीउद्यीन, मणिपुर के थौबल निवासी मोहम्मद आरिफ और नवाज खान शामिल हैं। 
विज्ञापन


इनके पास से 3.3 किलो हेरोइन के साथ चार हजार रुपये नगद और तीन मोबाइल व एक मारूति रिट्ज कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि कई राज्यों में इसकी सप्लाई यूपी के रास्ते की जा रही थी। उन्होंने कहा कि यह हेरोइन म्यांमार से असम और असम से यूपी समेत देश के दूसरे हिस्से में सप्लाई होने की जानकारी मिल रही थी।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ फैजाबाद रोड पर बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कालेज के पास एक कार रोकी गई जिसकी डैशबोर्ड में कैविटी बनाकर 3.3 किलो हेरोइन छिपाकर रखी गई थी, बरामद कर लिया। इसके अलावा पाँच लीटर के जरीकेन में संदिग्ध सफेद रंग का मादक द्रव्य भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद रफीउददीन व उसके साथियों ने बताया कि इस मादक पदार्थ (हेरोईन) की तस्करी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होती है। गोल्डन ट्रायंगल से मणिपुर, इंफाल के रास्ते भारत के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती है। रफी ने बताया कि उनके गैंग का मुख्य सरगना मणिपुर निवासी सरताज है, जो अलग-अलग जगहों पर हेरोइन भेजता है। उसने बताया कि इस माल की डिलेवरी रामपुर में देनी थी। 

सरताज जहां पर बताता मैं वहीं पर रूक जाता और लेने वाला व्यक्ति वहीं पर आकर ले लेता। एक चक्कर लगाने के बदले सरताज उसे एक लाख रुपये देता है। बाकी तेल और खाने पीने का खर्च अलग से मिलता है। एसटीएफ और एनसीबी सप्लाई करने वाले सरताज और मांग करने वाले रामपुर के व्यक्ति की तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ एनसीबी में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed