फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Assistant Commissioner, Inspector and Consultant of EPFO office arrested

UP : EPFO के सहायक कमिश्नर और इंस्पेक्टर समेत तीन लोग 12 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ दबोचा

Wed, 31 Jan 2024 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 07:15 AM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)  की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने राजधानी स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय (ईपीएफओ) के सहायक कमिश्नर ज्ञानेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर पुनीत सिंह और परामर्शक मनीष सिंह को 12 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
UP: Assistant Commissioner, Inspector and Consultant of EPFO office arrested
demo pic - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)  की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने राजधानी स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय (ईपीएफओ) के सहायक कमिश्नर ज्ञानेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर पुनीत सिंह और परामर्शक मनीष सिंह को 12 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो ने देर रात तीनों के आवास पर छापा मारा, जहां संपत्तियों के दस्तावेज और निवेश के प्रमाण जुटाए जा रहे थे। 

विज्ञापन


खुर्शेदबाग निवासी वानी सिस्टम प्राइवेट लि. के निदेशक राजीव शुक्ला ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उनकी कंपनी मानव संसाधन आपूर्ति का काम करती है। कंपनी का असेसमेंट ईपीएफ कार्यालय कर रहा है।
विज्ञापन


दस्तावेज जमा करने के बाद भी सहायक कमिश्नर ज्ञानेंद्र, इंस्पेक्टर पुनीत गलत तरीके से टैक्स नहीं लगाने के एवज में 12 लाख रुपये घूस मांग रहे हैं। मनीष मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। सीबीआई ने मंगलवार शाम तीनों को ईपीएफ कार्यालय से दबोच लिया। आरोपियों को बुधवार को सीबीआई की विशेष  कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed