Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Assets worth ₹200 crore seized from members of cough syrup syndicate; 112 arrested so far... SIT makes thi

UP: कफ सिरप सिंडिकेट के सदस्यों की 200 करोड़ की संपत्ति जब्त, अब तक 112 गिरफ्तार...एसआईटी ने कही ये बात

Thu, 05 Feb 2026 10:19 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 05 Feb 2026 10:19 PM IST
सार

कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर एसआईटी की कार्रवाई तेज है। अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और 112 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां चिन्हित की गई हैं। संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई न होने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Assets worth ₹200 crore seized from members of cough syrup syndicate; 112 arrested so far... SIT makes thi
कफ सिरफ कांड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कोडीनयुक्त कफ सिरप की बांग्लादेश तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट के सदस्यों की 200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) को डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर यह कार्रवाई करने को कहा गया था। सबसे अधिक संपत्ति मुख्य आरोपी वाराणसी निवासी भोला जायसवाल की पाई गई है, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को चिन्हित कर चुकी है, जो तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थीं। इस मामले में अब तक 112 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। 
विज्ञापन


एसआईटी द्वारा सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की लगातार जांच की जा रही है। सिंडिकेट में शामिल बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के सुल्तानपुर रोड स्थित मकान को भी जल्द जब्त करने की तैयारी है। इसके साथ ही विदेशों में खरीदी गई संपत्तियों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संरक्षण देने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं

हालांकि सिंडिकेट के सदस्यों पर कार्रवाई तेज है, लेकिन उन्हें संरक्षण देने वाले माफिया और नेताओं पर अब तक कोई जांच शुरू नहीं हुई है। जांच में शुभम जायसवाल, आलोक सिंह, अमित सिंह टाटा और विकास सिंह नरवे जैसे आरोपियों को संरक्षण देने के ठोस सुराग मिले हैं, फिर भी किसी से पूछताछ नहीं की गई है।

ईडी की कार्रवाई का इंतजार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपियों से पूछताछ कर संपत्तियों का पूरा ब्योरा जुटाया था, लेकिन अब तक मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जब्ती की कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed