सदन में बवाल पर बोले योगी, सीटी दो ही लोग बजाते हैं एक ट्रैफिक पुलिस, दूसरे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी ने कहा कि सत्ता की आड़ में किसी को संरक्षण नहीं मिलेगा। यूपी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं विधानसभा सत्र के पहले दिन सीटी बजाने के मामले में योगी ने कहा, मैंने पहली बार सदन में किसी को सीटी बजाते देखा।
सीटी दो ही लोग बजाते हैं एक तो ट्रैफिक पुलिस दूसरे वो जिनको ठीक करने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन हुआ है। बता दें कि विधानसभा सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया था। सपा विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान खूब शोर मचाया और सीटी भी बजाई। इतना ही नहीं राज्यपाल पर कागज के गोले भी फेंके गए थे। इस हंगामे के दौरान सदन में अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
वहीं विपक्ष के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा, जिन लोगों ने 10-10 साल में प्रदेश में शासन किया वो मुझसे दो साल का लेखा-जोखा मांग रहे हैं।