फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP assembly elections: Congress will train 70 thousand workers for 'Kisne spoiled UP' campaign

यूपी विधानसभा चुनाव : ‘किसने बिगाड़ा यूपी’ कैंपेन के लिए 70 हजार कार्यकर्ता ट्रेंड करेगी कांग्रेस

Wed, 04 Aug 2021 07:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 04 Aug 2021 07:10 PM IST
सार

प्रियंका गांधी का ज्यादा जोर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर है। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा व नीतियां गांव-गांव तक पहुंचाना भी लक्ष्य रखा गया है। इस काम को अंजाम देने के लिए 70 हजार प्रशिक्षित कार्यकर्ता मैदान में उतारने की योजना है।

विज्ञापन
UP assembly elections: Congress will train 70 thousand workers for 'Kisne spoiled UP' campaign
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस जल्द ही एक नया अभियान ‘किसने बिगाड़ा यूपी’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के प्रदेश भर में 675 प्रशिक्षिण शिविर लगाएगी। कुल 70 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना है। ये कार्यकर्ता गांव-शहर और कस्बों में जाकर सपा, बसपा और भाजपा राज की खामियां बताएंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में 100 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का ज्यादा जोर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर है। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा व नीतियां गांव-गांव तक पहुंचाना भी लक्ष्य रखा गया है। इस काम को अंजाम देने के लिए 70 हजार प्रशिक्षित कार्यकर्ता मैदान में उतारने की योजना है। पार्टी का दावा सच मानें तो प्रशिक्षण के लिए कार्यकर्ताओं का चयन कर लिया गया है। इतना ही नहीं विभिन्न जिलों से 100 कार्यकर्ताओं को चुनकर उन्हें रायपुर में मास्टर ट्रेनर के तौर पर प्रशिक्षण भी दिलवाया जा रहा रहा है। पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण 5 अगस्त को समाप्त होगा।
विज्ञापन


इन मास्टर ट्रेनर को बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया का उपयोग, भाजपा व आरएसएस के कथित कुप्रचार, कांग्रेस का इतिहास, योगी-मोेदी सरकार की खामियां आदि विषयों पर बात करने के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही ‘किसने बिगाड़ा यूपी’ अभियान के अंतर्गत भाजपा के अलावा सपा-बसपा राज की कमियों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। बताया जाएगा कि सपा और बसपा ने भी अपने बेस वोट का सिर्फ सत्ता में आने के लिए इस्तेमाल भर किया। हकीकत में उनकेविकास के लिए कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव बताते हैं कि जिलास्तर पर 75 ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगे। 300 कैंप उन विधानसभा क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए लगाए जाएंगे, जहां कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है। शेष 300 कैंप ब्लॉक स्तरीय होंगे। ये वो ब्लॉक हैं, जहां कांग्रेस संगठन अपेक्षाकृत मजबूत है। यादव का दावा है कि अगस्त में ही यह अभियान जमीन पर पूरे शबाब के साथ दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed