फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ashtadhatu statue of Rs 5 crore recovered, seven arrested

यूपी : अष्टधातु की मूर्तियां चुराने वाले गिरोह के सात बदमाश दबोचे, पांच करोड़ की मूर्ति बरामद

Sun, 13 Dec 2020 05:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
UP: Ashtadhatu statue of Rs 5 crore recovered, seven arrested
गोंडा में पुलिस कार्यालय में अष्टधातु की मूर्ति के साथ पकड़े गए गिरोह के बदमाश - फोटो : अमर उजाला
गोंडा में पुलिस ने धानेपुर के सतनामी पुरवा के ठाकुरदास पुरवा स्थित राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चुराने की योजना बनाते समय मूर्ति चोर गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति, असलहे व कारतूस बरामद किये हैं। बरामद मूर्ति की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने गिरोह के सातों बदमाशों के खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात स्वाट, सर्विलांस व नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि शहर में उतरौला रोड स्थित जयगुरुदेव आश्रम के पास एक बोलेरो गाड़ी में बैठे कुछ लोग थाना धानेपुर स्थित सतनामी पुरवा के रामजानकी मंदिर से मूर्तियां चुराने व डकैती की योजना बना रहे हैं और वहां से धानेपुर के लिए निकलने वाले हैं। इस पर स्वाट व सिर्विलांस टीम समेत कोतवाली नगर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करिया सिंह व रोहित सिंह निवासी अर्जुन वैश्य पुरवा, मौजा सोनौली मोहम्मदपुर, थाना उमरीबेगमगंज, राजकुमार घरूक निवासी वैशन पुरवा मौजा बरौली थाना उमरीबेगमगंज, मो. तालिब अंसारी निवासी सकरौरा थाना करनैलगंज, अजितेश कुमार सिंह निवासी सरायगौरा, महाराजगंज जनपद जौनपुर और दीपचंद गौड़ निवासी सराय गौरा थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में करिया सिंह के पास से एक तमंचा .22 बोर, पांच कारतूस व एक खोखा, रोहित सिंह के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस व राजकुमार घरूक के पास से एक देशी बंदूक व तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह सभी धानेपुर के सतनामीपुरवा के ठाकुरदास पुरवा स्थित रामजानकी मंदिर में स्थापित अष्टधातु की मूर्तियां लूटने की योजना बना रहे थे। इसके लिए मंदिर की कई बार रेकी भी कर चुके हैं। एएसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त राजकुमार घरूक व अजितेश कुमार ने बताया कि उन्होंने काफी दिनों पहले मनकापुर के आगे एक मंदिर से अष्टधातु की माता जानकी की मूर्ति चुराई थी। जिसे तालिब अंसारी के माध्यम से बेचने के लिए करनैलगंज के सुनार जावेद को मूर्ति के दोनों हाथ काटकर सैंपल भी दिया था। सैंपल टेस्ट करने के बाद जावेद ने कंफर्म कर दिया कि वह अष्टधातुु की ही मूर्ति है। इस पर मूर्ति जावेद को दे दी गई थी। मूर्ति इस समय करनैलगंज के जावेद के पास ही है। इस पर पुलिस ने जावेद निवासी भैरवनाथ पुरवा, करनैलगंज के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार करके माता जानकी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद कर ली। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। एएसपी ने बताया कि बरामद मूर्ति के दोनों हाथ कटे हैं। गिरोह के सभी सात बदमाशों के खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धानेपुर के बाद करनैलगंज व बढ़नी के मंदिर में चोरी की थी योजना
पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश करिया सिंह, रोहित सिंह, राजकुमार घरूक, मो. तालिब अंसारी, अजितेश कुमार सिंह, दीपचंद गौड़ व जावेद ने पूछताछ में बताया कि उन सभी ने करनैलगंज स्थित संतोषी माता मंदिर व जनपद सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्थित रामजानकी मंदिर से मूर्तियां चुराने की साजिश रची थी। मगर धानेपुर के सतनामी पुरवा के रामजानकी मंदिर में चोरी करने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed