फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Arvind Kejriwal will hold a press conference with Akhilesh tomorrow, PM Modi will hold rallies in four Lok

यूपी: लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अखिलेश के साथ करेंगे प्रेसवार्ता, पीएम मोदी की यूपी में चार रैलियां

Thu, 16 May 2024 07:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 May 2024 07:07 AM IST
सार

जेल से जमानत में बाहर आए केजरीवाल आज  पहली बार यूपी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Arvind Kejriwal will hold a press conference with Akhilesh tomorrow, PM Modi will hold rallies in four Lok
देर रात लखनऊ पहुंचे केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बचे हुए तीन चरणों के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए एक तरफ जहां कांग्रेस व सपा नेताओं की लगातार संयुक्त सभाएं हो रही हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के संयुक्त कार्यक्रम भी तय हो रहे हैं। इसी क्रम में गठबंधन को मजबूती देने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बृहस्पतिवार को राजधानी आ रहे हैं।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से न सिर्फ मुलाकात कर चुनावी रणनीति तय करेंगे बल्कि उनके साथ पार्टी कार्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता भी करेंगे। हाल ही में जेल से अंतरिम बेल पर बाहर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर हैं। ऐसे में वह संयुक्त प्रेसवार्ता में भी भाजपा पर निशाना साधेंगे। इस लोकसभा चुनाव में केजरीवाल पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
विज्ञापन


हालांकि पिछले दिनों जेल से बाहर आए आप सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने इंडिया गठबंधन के लिए कई सभाएं व प्रचार किया है। पार्टी उत्तर प्रदेश में भले ही चुनाव न लड़ रही हो लेकिन वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आगे प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए केजरीवाल की सभाएं व रोड शो भी प्रस्तावित किया जाएगा। बता दें कि बुधवार को ही इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई है। जबकि 17 मई को अमेठी व रायबरेली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त सभा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रधानमंत्री आज चार लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे सभा

UP: Arvind Kejriwal will hold a press conference with Akhilesh tomorrow, PM Modi will hold rallies in four Lok
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को यूपी के दौरे पर रहेंगे। मोदी पूर्वांचल की चार लोकसभा क्षेत्रों आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में सभा करेंगे। पीएम सबसे पहले आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त सभा को आजमगढ़ के निजामाबाद रोड स्थित बड़ागांव हुसैनगंज फरिया में सभा करेंगे। इस सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की दूसरी सभा टीडी कॉलेज जौनपुर और तीसरी सभा भदोही के ऊंज थाने के पीछे स्थित मैदान में करेंगे। पीएम की चौथी सभा प्रतापगढ़ के जीआईसी ग्राउंड में होगी। वहीं, मुख्यमंत्री आजमगढ़ में पीएम के साथ सभा करने के बाद कौशांबी के मंझनपुर, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र और फतेहपुर के बिंदकी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed