{"_id":"60f583598ebc3e72ee580f80","slug":"up-appointment-letters-will-be-distributed-to-6696-candidates-on-july-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 6696 अभ्यर्थियों को 23 जुलाई को और 21 को आबकारी निरीक्षकों को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 6696 अभ्यर्थियों को 23 जुलाई को और 21 को आबकारी निरीक्षकों को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र
Tue, 20 Jul 2021 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:44 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा परिषद में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में से रिक्त रहे 6696 पदों पर प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा परिषद में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में से रिक्त रहे 6696 पदों पर प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले कार्यक्रम में कुछ अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में अनुसूचित जनजाति के योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 1133 पद रिक्त रहे। इनके अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में भी विभिन्न कारणों से पद रिक्त रहे हैं। सरकार ने रिक्त रहे 6696 रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को वरीयता से नियुक्ति देने का निर्णय किया था।
विज्ञापन
28-29 जून को सभी जिलों में प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी आयोजित की गई थी। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम 21 को आबकारी निरीक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवचयनित आबकारी निरीक्षकों को 21 जुलाई को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देंगे। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि नए आबकारी निरीक्षकों के विभाग में आने से विभाग सुदृढ़ होगा। इससे अवैध शराब के विरुद्ध और अधिक प्रभावी रूप से प्रवर्तन कार्य कराया जा सकेगा। साथ ही इससे आबकारी राजस्व में अपेक्षित वृद्धि मिलने में सहयोग मिलेगा।