फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Applications for polytechnic admission started, online entrance exam from June 6 to 10

यूपी : पॉलिटेक्निक प्रवेश के आवेदन शुरू, ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा छह से 10 जून तक

Wed, 16 Feb 2022 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 16 Feb 2022 12:02 AM IST
सार

इस साल से एक नया पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी भी शुरू किया जा रहा है। जिसमें उद्योगों के सेफ्टी विभाग में कार्यरत इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा अथवा विज्ञान के स्नातक कार्मिक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP: Applications for polytechnic admission started, online entrance exam from June 6 to 10
पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रदेश के राजकीय, अनुदानित व निजी क्षेत्र की पॉलिटेक्निक संस्थानों के डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन मंगलवार से शुरू हो गया है। प्रवेश आवेदन 17 अप्रैल तक किए जाएंगे। जबकि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 06 से 10 जून तक प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन jeeup.admissions.nic.in पर कर सकते हैं। आवेदन की त्रुटियों का निस्तारण 18 से 22 अप्रैल के बीच किया जा सकेगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये प्रति ग्रुप व एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 200 रुपये प्रति ग्रुप आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन पत्र को सब्मिट करने से पहले भरी गई सूचनाओं में संशोधन किया जा सकता है। किंतु आवेदन सब्मिट करने के बाद इसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताय कि आवेदन संबंधित विस्तृत जानकारी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी भी
परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि इस साल से एक नया पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी भी शुरू किया जा रहा है। जिसमें उद्योगों के सेफ्टी विभाग में कार्यरत इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा अथवा विज्ञान के स्नातक कार्मिक आवेदन कर सकते हैं। इसका विस्तृत विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें प्रवेश के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। बल्कि न्यूनतम अर्हता के अंक, कार्य अनुभव व इंटरव्यू के अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर सीट आवंटन व काउंसलिंग की जाएगी। इंटरव्यू की सूचना वेबसाइट व एसएमएस के द्वारा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed