फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Applications for mutual transfer of primary school teachers completed, process of teacher pairing will beg

यूपी: प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के परस्पर तबादलों के आवेदन पूरे, 14 मई में शिक्षक जोड़ा बनाने की होगी शुरुआत

Sat, 03 May 2025 10:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 May 2025 10:11 PM IST
सार

Primary schools of UP: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 14 मई से इसके लिए जोड़ा बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Applications for mutual transfer of primary school teachers completed, process of teacher pairing will beg
प्राइमरी स्कूल में ट्रांसफर प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 14 मई से जोड़ा (पेयर) बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


इसके अनुसार एक से दूसरे जिले में आवेदन का सत्यापन पांच से आठ मई के बीच होगा। बीएसए, इसे जिला स्तरीय समिति की बैठक में नौ से 13 मई के बीच रखेंगे। 14 से 20 मई के बीच शिक्षक ओटीपी से आपस में जोड़ा बनाएंगे। इनका तबादला आदेश 23 मई को जारी किया जाएगा। जबकि शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण गर्मी की छुट्टियों में किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के अंदर तबादला प्रक्रिया में आवेदन का सत्यापन पांच से आठ मई के बीच होगा। बीएसए, इसे जिला स्तरीय समिति की बैठक में नौ से 13 मई के बीच रखेंगे। 25 से 31 मई के बीच शिक्षक ओटीपी से आपस में जोड़ा बनाएंगे। इनका तबादला आदेश चार जून को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि जन्मतिथि, विद्यालय में कार्यभार संभालने की तिथि, जिले में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि में मानव संपदा के डाटा से अलग होने पर शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन फार्म रिजेक्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्धारित तिथि में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed