फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Application date for transfer of basic teachers extended, now you can apply till 20th April; this is the p

यूपी: बढ़ाई गई बेसिक शिक्षकों के तबादले की आवेदन तिथि, अब 20 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन; ये है प्रक्रिया

Sat, 12 Apr 2025 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Apr 2025 07:20 PM IST
सार

Basic teacher transfer: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में तबादले की प्रक्रिया की आवेदन तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। अब तक 30 हजार शिक्षकों के आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन
UP: Application date for transfer of basic teachers extended, now you can apply till 20th April; this is the p
बेसिक टीचरों की ट्रांसफर प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए आवेदन अब 20 अप्रैल तक होंगे। पहले यह तिथि 11 अप्रैल थी। शिक्षकों की दिक्कत व रजिस्ट्रेशन में सुधार की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं अब तक की प्रक्रिया में दोनों के लिए 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन


अप्रैल की शुरुआत में जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के आवेदन शुरू किए गए थे। किंतु जिले के अंदर परस्पर तबादले के आवेदन दो दिन देरी से शुरू हुए थे। वहीं आवेदन करने में भी तकनीकी दिक्कत आ रही थी। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कई बीएसए द्वारा डाटा की कमियों में सुधार के कारण कुछ शिक्षक आवेदन नहीं कर सके। वहीं शिक्षकों द्वारा भी अपने डाटा में सुधार की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए शिक्षकों के पदनाम, मोबाइल नंबर, कैडर, संवर्ग व विषय में संशोधन के लिए अवसर दिया जा रहा है। इसे देखते हुए समय सारिणी में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिक्षक द्वारा बीएसए कार्यालय में अपनी आपत्तियां 15 अप्रैल तकी प्रस्तुत की जाएंगी। इसके आधार पर बीएसए अपनी लॉगिन से डाटा 17 अप्रैल तक सुधारेंगे। परस्पर तबादले के लिए ऑनाइन रजिस्ट्रेशन 20 अप्रैल तक होंगे। शिक्षक द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पत्र का प्रिंट आउट संबंधित बीएसए कार्यालय में 21 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे। सचिव ने बताया कि इस दौरान आवेदन की प्रक्रिया पूर्व की भांति जारी रहेगी। 21 अप्रैल के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर गर्मी की छुट्टियों में तबादले पूरे किए जाएंगे।
 

बेसिक शिक्षा परिषद: 48 घंटे बाद भी शुरू नहीं हुए जिले के अंदर तबादले के आवेदन, दो अप्रैल से होनी थी शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed