{"_id":"68656007a9c2e44ca80cf2ad","slug":"up-apna-dal-s-prepares-to-take-action-against-other-leaders-state-president-writes-letter-to-cm-demands-rem-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपना दल एस ने बागी नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी की, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपना दल एस ने बागी नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी की, प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र
Thu, 03 Jul 2025 06:34 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:34 AM IST
सार
Anupriya Patel: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सीएम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और लगातार अनुशासनहीनता की वजह से इन्हें तीन साल पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला (संवाद)
विस्तार
अपना दल (एस) से निष्कासित बागी नेताओं द्वारा खुलेआम मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी भी इनके खिलाफ खुलकर मैदान में आ गई है। निष्कासन के करीब तीन साल बाद पार्टी ने चौधरी ब्रजेंद्र सिंह पटेल और बौद्ध अरविंद पटेल के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम की ओर से बुधवार को लिखे गए इस पत्र में ब्रजेंद्र की पत्नी को अपर शासकीय अधिवक्ता और बौद्ध को पूर्वांचल विकास बोर्ड में सदस्य पद से हटाने की मांग की है। इन दोनों को यह पद अपना दल (एस) कोटे से दिया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को ही बागी नेताओं ने अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोलते हुए तमाम आरोप लगाए थे। नेताओं ने अपना मोर्चा नाम से एक नए संगठन का एलान करते हुए असली अपना दल होने का दावा भी किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से सीएम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और लगातार अनुशासनहीनता की वजह से इन्हें तीन साल पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद पार्टी को विश्वास में लिए बिना ही दोबारा मोनिका आर्या को अपर शासकीय अधिवक्ता और बौद्ध अरविंद पटेल पूर्वांचल विकास बोर्ड में सदस्य नामित कर दिया गया। पत्र में लिखा गया है कि गठबंधन धर्म का सम्मान करते हुए अपना दल (एस) कोटे से मोनिका आर्या और बौद्ध अरविंद पटेल को दिए गए सरकारी पदों से हटा दिया जाए। ताकि गठबंधन के तहत पार्टी के कोटे से नए कार्यकर्ताओं को नामित कराया जा सके।
विज्ञापन