फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Apar ID not made for 52 percent students in schools, demand to stop the work of making Apar till board exa

यूपी: स्कूलों में 52 फीसदी छात्रों की नहीं बनीं अपार आईडी, बोर्ड परीक्षाओं तक अपार बनाने का काम रोकने की मांग

Fri, 31 Jan 2025 07:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 31 Jan 2025 07:44 PM IST
सार

Apar ID of students: यूपी के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में अपार आईडी बनाने के काम में तेजी आई है। अभी तक 52 फीसदी छात्रों की अपार आईडी नहीं बन पाई है। 
 

विज्ञापन
UP: Apar ID not made for 52 percent students in schools, demand to stop the work of making Apar till board exa
स्कूलों में बन रही है छात्रों की अपार आईडी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय की पहल पर प्रदेश में निजी व सरकारी विद्यालयों के छात्रों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी की गति बहुत धीमी है। प्रदेश के निजी ही नहीं सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। सरकारी स्कूलों में भी 52 फीसदी छात्रों की आईडी नहीं बनी है। अब इसके लिए दो दिन कैंप भी लगाया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा अपार आईडी न बनाए जाने क दशा में वेतन रोकने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में निजी व सरकारी विद्यालयों में छात्रों की अपार आईडी बनाने के लिए यूं तो काफी दिनों से कवायद चल रही है। किंतु जिला स्तरीय अधिकारी इसमें बहुत रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं कई तकनीकी दिक्क्त भी इसकी राह में बाधा बन रही है। शिक्षकों के अनुसार अपार आईडी बनाने में विद्यार्थियों के यू डायस, आधार कार्ड व विद्यायल का एसआर रजिस्टर पर उपलब्ध डाटा मैच नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इसके कारण अपार आईडी जेनरेट नहीं हो पा रही है। जबकि पिछले दिनों विभाग की ओर से की गई समीक्षा में सामने आया है कि सरकारी विद्यालयों में बेसिक स्तर पर कई जिलों में 71 फीसदी तक छात्रों की अपार आईडी नहीं बनी है। वहीं माध्यमिक विद्यालयों की तो और खराब स्थिति है। यहां पर कई जिलों में 93 फीसदी तक छात्रों की आईडी नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरआल बेसिक व माध्यमिक सरकारी विद्यालयों में 52 फीसदी छात्रों की ही अपार आईडी बनी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर हर बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपार मेले का आयोजन कराते हुए इसमें गति लाने को कहा है। इसके साथ ही पांच फरवरी को प्रदेश स्तर पर समीक्षा करने की भी तिथि तय की है। इसके बाद से जिलों में डीआईओएस की ओर से सख्ती भी शुरू कर दी गई है।

बोर्ड परीक्षा तक अपार आईडी का काम रोकने की मांग

UP: Apar ID not made for 52 percent students in schools, demand to stop the work of making Apar till board exa
विद्यालयों में बन रही है अपार आईडी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बोर्ड परीक्षा होने तक अपार आईडी बनाने के काम को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों, प्रयोगात्मक परीक्षा व पाठ्यक्रम पूरा करने में कठिनाई हो रही है। तकनीकी कठिनाइयों से अपार आईडी का काम पूरा न होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। इससे शिक्षकों में काफी नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि 23 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा है। एक फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो रही है। इस समय अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक अधूरा पाठ्यक्रम पूरा करने व परीक्षा की तैयारी में लगे है। अपार आईडी बनाने के दबाव से बोर्ड परीक्षा से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डीआईओएस लगातार पत्र भेजकर प्रधानाचार्य व शिक्षकों के वेतन रोकने व मान्यता समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरे प्रदेश में आपाधापी मची हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed