UP: लखनऊ कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में आईएसआई का जिक्र; तीन दिन में दूसरा धमकी भरा मेल
लखनऊ कोर्ट को सोमवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसमें आईएसआई का जिक्र किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग और बम स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी ली। तीन दिन में यह दूसरी धमकी है। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कचहरी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। धमकी भेजने वाले ने ईमेल में लिखा कि आपके कोर्ट के जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स आईठडी लगाए गए हैं, जो जल्द ही फटेंगे। तमिलनाडू में ईम्ब्ल्यूएस रिजर्वेशन लागू हो से रोकें। दोपहर 12:15 तक सभी को खाली करा लें।
ईमेल सुबह करीब आठ बजकर 38 मिनट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट को भेजी गई थी। इसके बाद सभी को अलर्ट कर दिया गया। राजधानी में कचहरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रवेश व निकास के गेट पर सुरक्षाकर्मी बढ़ा दिए गए। छानबीन के दौरान कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। अधिवक्ता व न्यायाधीश रोज की तरह अपना कार्य करते रहे। कचहरी काम प्रभावित नहीं हुआ। ईमेल में नीचे एलटीटीई और पाकिस्तानी आईएसआई का जिक्र भी किया गया था।
तीन दिन पहले भी आई थी मेल
तीन दिन पहले भी लखनऊ समेत 18 जिलों में एक ई-मेल से दहशत फैल गई थी। धमकी भरा मैसेज लखनऊ में जिला जज को ई-मेल से भेजा गया था। मैसेज मिलने के बाद फौरन कचहरी को खाली करा लिया गया। बम निरोधक दस्ते के बाद पुलिस टीम ने कचहरी में छानबीन की। हालांकि, वहां कोई बम नहीं मिला।
धमकी भेजने वाले ने लिखा था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर दो बजे कचहरी में धमाका किया जाएगा। अगर बचा सकते हो तो बचा लो। इस मामले की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बड़ी संख्या में पुलिस बल कचहरी पहुंची।
इसके बाद अधिवक्ताओं को कचहरी खाली करने के लिए कहा गया। कचहरी से न्यायाधीश भी बाहर निकल गए। काफी देर तक छानबीन के बाद पता चला कि किसी ने शरारत की है। इसकी वजह से कोर्ट का काम भी प्रभावित हुआ। कचहरी के सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। इस मामले में कोर्ट नाजिर ने वजीरगंज थाने में ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।