फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Announcement of agitation against the merger of primary schools, BSA office will be gheraoed on July 8; C

यूपी: प्राथमिक स्कूलों के विलय के विरोध में आंदोलन की घोषणा, आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय का होगा घेराव

Tue, 01 Jul 2025 08:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Jul 2025 08:52 PM IST
सार

Merger of primary schools: यूपी में प्राथमिक स्कूलों के हो रहे विलय के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इधर कांग्रेस ने इस मामले में तीखा प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
UP: Announcement of agitation against the merger of primary schools, BSA office will be gheraoed on July 8; C
लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के विलय के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। इसके विरोध में संघ ने ज्ञापन देने, एक्स पर अभियान चलाने व जिलों में बीएसए कार्यालय पर धरने की घोषणा की है। संघ की ओर से सभी जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री को इसके लिए मंगलवार को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


संघ ने कहा है कि शासन द्वारा हजारों विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद किया जा रहा है। प्रदेश में 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय व 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। इसके पूर्व एक ही परिसर में स्थित लगभग 20 हजार विद्यालयों का विलय करके प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिये गये थे।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि विद्यालयों के विलय से छात्रों से विद्यालयों की दूरी अधिक होगी, वहीं हजारों रसोईयों की सेवा समाप्त हो जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इसे लेकर दबाव बनाकर विद्यालय बंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 30 जून को प्रदेश के 822 ब्लॉकों में अभिभावकों व ग्राम प्रधानों की बैठक के बाद विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 03 व 04 जुलाई को शिक्षकों, अभिभावकों, ग्राम प्रधानों व रसोईयों द्वारा अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इसके विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा। 06 जुलाई को एक्स पर इसके विरोध में अभियान चलाया जाएगा। 08 जुलाई को जिलों में बीएसए कार्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा।

स्कूल विलय के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
 राष्ट्रीय भारतीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने प्रदेश सरकार के स्कूल विलय के फैसले के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े थे कि पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस नेताओं से नोंकझोंक हुई।


एनएसयूआई ने विधानसभा घेराव का एलान किया था। सुबह करीब11 बजे संगठन से जुड़े तमाम छात्र और पदाधिकारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए। वे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा के लिए आगे बढ़े। उनके मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान वे विधानसभा जाने की जिद करने लगे। कुछ छात्र बैरिकेडिंग लांघने का प्रयोग करे, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर रोक लिया। मौके पर अनस रहमान, रिषभ पांडेय, अनुराग त्रिवेदी, आफताब जाफरी, आर्यन मिश्रा, अजय बागी, अहमद, तनु आर्या, निशात फातिमा, तौसीफ इलाही एवं अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed