फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Angry women filed a complaint against Maulana for commenting on SP MP Dimple

UP: सपा सांसद डिंपल पर टिप्पणी से नाराज महिलाओं ने मौलाना के खिलाफ दी तहरीर, कहा- अपमान नहीं सहेंगे

Tue, 29 Jul 2025 02:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Jul 2025 02:13 PM IST
सार

सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव ने मौलाना साजिश रशीदी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन
UP: Angry women filed a complaint against Maulana for commenting on SP MP Dimple
सपा की महिला सभा की पदाधिकारियों ने दी तहरीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा सिंह की अगुवाई में महिलाएं कोतवाली नगर पहुंची।
विज्ञापन


महिलाओं ने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिश रशीदी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर देने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी की सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्प्णी आपत्तिजनक और महिलाओं का अपमान है। हमने तहरीर दी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ये देश महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा।
विज्ञापन




वहीं, मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर भाजपा ने निशाना साधा है। यूपी की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि महिला सम्मान के खिलाफ मौलाना की टिप्पणी पर सपा अध्यक्ष की चुप्पी साबित कर रही है कि वोट के लालच में उनकी पार्टी किसी भी हद तक गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली की मस्जिद में हुई बैठक के बाद कुछ मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने डिंपल यादव को राजनीतिक हिंदू महिला कहकर उनके पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह एक महिला सांसद ही नहीं बल्कि भारतीय नारी और संस्कृति पर हमला था। वोट की खातिर महिला अस्मिता से समझौता सपा के राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed