फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amitabh Thakur files complaint against Additional Chief Secretary Home and DGP

यूपी : अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने दर्ज कराया परिवाद

Wed, 07 Jul 2021 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Jul 2021 10:00 PM IST
सार

उन्होंने कहा है कि एक तो उन्हें बिना किसी तथ्य और आधार के जबरदस्ती सेवानिवृत्त कर दिया गया। वहीं उन्हें अभी तक पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उन्होंने इस प्रक्रिया में एक दिन की भी देरी नहीं की है।

विज्ञापन
UP: Amitabh Thakur files complaint against Additional Chief Secretary Home and DGP
अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमिताभ ठाकुर ने जबरिया सेवानिवृत्ति के तीन माह बाद भी पेंशन व अन्य देय का भुगतान न करने पर लोकायुक्त के यहां अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि एक तो उन्हें बिना किसी तथ्य और आधार के जबरदस्ती सेवानिवृत्त कर दिया गया। वहीं उन्हें अभी तक पेंशन और अन्य देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उन्होंने इस प्रक्रिया में एक दिन की भी देरी नहीं की है।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि पेंशन उनके खिलाफ लंबित विभागीय कार्रवाई के आधार पर रोकी गई है। जबकि सच्चाई यह है कि उनके खिलाफ 2015-16 में चार विभागीय कार्रवाई शुरू की गईं। इन सभी में उन्होंने हर स्तर पर सहयोग किया। इसके बाद भी शासन स्तर पर की गई लापरवाही के कारण यह सभी विभागीय कार्रवाई अभी तक लंबित है। उन्होंने कहा कि इन विभागीय कार्रवाई के नाम पर उनकी प्रोन्नति रोकी गई और अब इनके नाम पर पेंशन भी रोकी जा रही है। इसलिए उन्होंने लोकायुक्त से इस अनुचित देरी के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed