Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amid talks of an alliance with the SP, Congress's election plan is ready; Rahul and Priyanka will handle r

यूपी: सपा से गठबंधन की चर्चाओं के बीच कांग्रेस का चुनावी प्लान तैयार, राहुल-प्रियंका करेंगे बड़ी रैलियां

Tue, 17 Nov 2026 08:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Nov 2026 08:08 AM IST
सार

SP-Congress alliance: यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन में औपचारिक बातचीत आज से शुरू होगी। प्रियंका समेत ये नेता कांग्रेस की तरफ से यह अपनी बात रखेंगे। 
 

विज्ञापन
UP: Amid talks of an alliance with the SP, Congress's election plan is ready; Rahul and Priyanka will handle r
यूपी में चुनावी मोड में कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में दिसंबर के पहले सप्ताह से कांग्रेस चुनावी सभाएं शुरू कर देगी। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगी। प्रदेश संगठन को इसकी तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रदेश की सियासी रणनीति को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी के साथ यूपी के प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व में अब तक की चुनाव से जुड़ी तैयारी के बारे में चर्चा की। चुनाव संचालन से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी पर भी बात हुई। तय किय गया कि सभी कमेटियां नंवंबर के अंत तक घोषित दी जाएं ताकि दिसंबर में चुनावी सभाएं शुरू की जा सकें। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं से जनसभाओं में हिस्सा लेने की अपील की गई। नेताओं ने भरोसा दिया है कि वे भरपूर समय देंगे।
विज्ञापन


सीटों के समझौते पर आज होगा मंथन
कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के तहत सीटों पर पहली बातचीत मंगलवार से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें सौंपी गई सीटों पर कांग्रेस अपना तर्क रखेगी। वह यह भी बताएगी कि संबंधित सीट क्यों मांग रही है? प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने दावा किया कि मंगलवार को पहले दौर की बातचीत होगी। अभी जगह और समय तय नहीं है। दूसरी तरफ सपा का कहना है कि सीट से जुड़े मुद्दे पर बातचीत करने के लिए अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यूपी में सीट बंटवारे पर कांग्रेस-सपा की बातचीत

UP: Amid talks of an alliance with the SP, Congress's election plan is ready; Rahul and Priyanka will handle r
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : पीटीआई

 उत्तर प्रदेश चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर पार्टी की अहम बैठक हुई। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत के लिए पांच सदस्यों की समिति बनाई है।

इस समिति में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान मसूद और मोना तिवारी शामिल हैं। समिति तय करेगी कि कांग्रेस को कितनी और कौन-सी सीटें मांगनी चाहिए। पार्टी ने साफ किया कि वह सपा से केवल उन्हीं सीटों की मांग करेगी, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा था। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव राज्य की जनता को एक मजबूत विकल्प देंगे। कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के दूसरे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की जिम्मेदारी निभाएगी। 

खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, आगामी चुनाव राज्य की राजनीति को नई दिशा देंगे। जनता बदलाव चाहती है। सामाजिक न्याय, सभी को बराबर अवसर देने और वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता को एक अच्छी और प्रगतिशील सरकार मिलेगी। इधर, कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर सपा को 181 संभावित विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। सपा की ओर से कहा गया कि जीत उम्मीदवार के चयन का आधार होगी। सीटों पर चयन प्रत्याशियों की वरीयता नहीं योग्यता से होगी।

कांग्रेस की ओर से सपा को भेजी गई सूची

कांग्रेस की ओर से भेजी गई सूची -कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 181 सीटों की मांग की है। इनमें बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, रामपुर मनिहारान, थाना भवन, बुढ़ाना, पुरकाजी, मीरापुर, बढ़ापुर, धामपुर, नहटौर, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, चंदौसी, स्वार, धनौरा, नौगवां सादात, हसनपुर, सिवालखास, हस्तिनापुर, मेरठ दक्षिण, बागपत, लोनी, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर, शिकारपुर, कोल, मांट, मथुरा, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, बदायूं, नवाबगंज, फरीदपुर, पीलीभीत, पूरनपुर, तिलहर, शाहजहांपुर, गोला गोकर्णनाथ, सीतापुर, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली, शाहाबाद, बिलग्राम, मोहनलालगंज, बछरावां, तिलोई, हरचंदपुर, रायबरेली, सलोन, सरेनी, ऊंचाहार, जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, सदर, फर्रुखाबाद, गोविंदनगर, कानपुर कैंट, कालपी, झांसी नगर, मऊरानीपुर, मेहरौनी, मानिकपुर, बिंदकी, रामपुर खास, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, करछना, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरांव, कुर्सी, जैदपुर, हैदरगढ़, बीकापुर, कटेहरी, बलहा, नानपारा, महसी, बलरामपुर, शोहरतगढ़, महादेवा, खलीलाबाद, फरेंदा, महाराजगंज, पनियरा, गोरखपुर ग्रामीण, बांसगांव, चिल्लूपार, फाजिलनगर, रुद्रपुर, देवरिया, निजामाबाद, मधुबन, बेल्थरा रोड, जौनपुर, जाफराबाद, जखनियां, मुगलसराय, पिंडरा, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी कैंट, मझवां, मड़िहान, रॉबर्ट्सगंज, गंगोह, शामली, चरथावल, बिजनौर, मुरादाबाद ग्रामीण, बिलासपुर, मिलक, छपरौली, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, खुर्जा, इगलास, बाह, टूंडला, फिरोजाबाद, दातागंज, मीरगंज, बरेली कैंट, आंवला, पलिया, मोहम्मदी, बांगरमऊ, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, सुल्तानपुर, लंभुआ, औरैया, अकबरपुर रनियां, बिल्हौर, बिठूर, घाटमपुर, उरई, हमीरपुर, राठ, नरैनी, जहानाबाद, अयाह शाह, हुसैनगंज, चायल, फूलपुर, दरियाबाद, उतरौला, गौरा, हर्रैया, नौतनवां, खड्डा, पाथरदेवा, रामपुर कारखाना, सलेमपुर, बरहज, बलिया नगर, बदलापुर, जहूराबाद, छानबे, दुद्धी, सरोजनी नगर, ज्ञानपुर, औराई, मोदीनगर, खैर, बलदेव, लखनऊ पूर्व और किदवई नगर विधानसभा सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed