फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amid rising temperatures, there will be rain in the state on 13 and 14 March, alert for these districts,

UP : बढ़ते तापमान के बीच 13 और 14 मार्च को प्रदेश में होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट, प्रयागराज सबसे गर्म

Mon, 10 Mar 2025 05:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Mar 2025 05:34 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को हवाओं की गति बदलने से मौसम में गर्मी बढ़ी। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
UP: Amid rising temperatures, there will be rain in the state on 13 and 14 March, alert for these districts,
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 और 14 मार्च को क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार जताए गए है। इस वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, सोमवार को हल्की हवाएं चलने से मौसम में कुछ राहत मिली।

विज्ञापन


मार्च के शुरुआती दिनों में ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा है। दिन में धूप तीखी होने लगी है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। बीते 24 घंटों कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना है और दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 मार्च के बाद तापमान दोबारा बढ़ने लगेगा और गर्मी का असर तेज हो सकता है।

विज्ञापन

प्रयागराज रहा यूपी में सबसे गर्म

यूपी में रविवार को 34.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। इसी तरह हमीरपुर में अधिकतम तापमान 34.2, लखनऊ 32.1, कानपुर 33.0, वाराणसी 33.2, झांसी 33.1, आगरा 33.8 व बांदा में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी में हल्की गर्मी के बीच धीमी पुरवा हवाओं से राहत

 मार्च के महीने में गर्मी धीरे-धीरे अपने असर दिखाने लगी है। रविवार को राजधानी में हल्की गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि धीमी पुरवा हवाओं ने मौसम को ज्यादा तपने नहीं दिया। सुबह से ही धूप तेज रही, जिससे दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव महसूस हुआ, लेकिन शाम होते-होते हवाओं ने राहत दी।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32.1 तो न्यूनतम 13.2 डिग्र्री पर पहुंच गया। लगातार तापमान बढ़ने से मौसम भी बदल रहा है। शहर में सुबह के समय मौसम थोड़ा सुहावना था, लेकिन दोपहर में सूरज की तेज किरणों ने गर्मी का एहसास कराया। 

दोपहर के समय गर्मी के बावजूद पुरवा हवाओं की धीमी गति से लोगों को कुछ सुकून मिला। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है और मौसम कुछ हद तक ठंडा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed