फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amanmani Tripathi joins Congress, was accused of murdering his wife in 2015

यूपी: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि कांग्रेस में शामिल, लगा था पत्नी की हत्या करने का आरोप

Sat, 09 Mar 2024 10:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Mar 2024 10:25 PM IST
सार

Amanmani Tripathi: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह 2022 के विधानसभा चुनावों में बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं। 

विज्ञापन
UP: Amanmani Tripathi joins Congress, was accused of murdering his wife in 2015
Amanmani Tripathi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और नौतनवां के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सदस्यता दिलाई। अमनमणि त्रिपाठी 2012 में पहली बार सपा के टिकट पर नौतनवां विधानसभा चुनाव से मैदान में उतरे, लेकिन कांग्रेस के कुंवर कौशल किशोर सिंह से पराजित हुए। नौ जुलाई 2015 को सड़क दुर्घटना में उनकी पहली पत्नी सारा की मौत हुई। सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


मामले की सीबीआई जांच भी शुरू हुई। ऐसे में 2017 में सपा ने टिकट नहीं दिया तो वह निर्दल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे और कुंवर कौशल किशोर सिंह को पराजित करने में सफल रहे। 2022 के चुनाव में वह बसपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे, लेकिन हार का सामना करना पड़े। इस बीच निकाय चुनाव के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशियों की घोषणा जल्द -अखिलेश यादव

सपा ने अपने विधान परिषद प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। उसके तीन प्रत्याशी आसानी से जीत सकते हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, पूर्व विधायक अजीम भाई और पूर्व मंत्री बलराम यादव का नाम दौड़ में आगे है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed