फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Along with house tax, water tax and sewer tax will now be mandatory in the state; non-payment will result

यूपी: हाउस टैक्स के साथ अब प्रदेश में वाटर टैक्स और सीवर कर की वसूली होगी अनिवार्य, जमा न करने पर कार्रवाई

Thu, 23 Oct 2025 09:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 23 Oct 2025 09:55 PM IST
सार

Tax in UP: यूपी में अब जलकर और सीवर कर की वसूली अनिवार्य की जाएगी। इसे हाउस टैक्स की तरह ही नियमित किया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Along with house tax, water tax and sewer tax will now be mandatory in the state; non-payment will result
प्रदेश में वाटर टैक्स होगा अनिवार्य। - फोटो : डेमो पिक।

विस्तार

 सीवर कर और जलकर की चोरी करने वालों पर अब सख्ती की जाएगी। सरकार शहरों में जलापूर्ति और सीवर का कनेक्शन लेने वालों से गृहकर के साथ जलकर व सीवर कर की वसूली अनिवार्य होगी। निकायवार इसकी जांच कराई जाएगी कि अब तक कितने घरों और प्रतिष्ठानों में इसका कनेक्शन होने के बाद भी टैक्स नहीं दिया जा रहा है। निकायों द्वारा ऐसे लोगों को नोटिस देकर वसूली शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन और अमृत-एक में सीवर लाइन और जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा किया जा चुका है। घरों में कनेक्शन देने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े चार लाख घरों व प्रतिष्ठानों में कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अधिकतर में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा गृहकर के साथ सीवर और जलकर नहीं दिया जा रहा है। इसीलिए अभियान चलाकर इनसे वसूली की तैयारी है।
विज्ञापन


निकायवार यह सर्वे में देखा जाएगा कि कनेक्शन लिए हुए कितना समय हुआ है। इसके आधार पर उनको नोटिस देते हुए वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तय समय से टैक्स जमा न करने वालों से ब्याज के साथ वसूली की भी तैयारी है। उच्च स्तर पर हुई बैठक में इस बात पर भी नाराजगी जताई गई है कि निकायों द्वारा टैक्स वसूली में लापरवाही क्यूं बरती जा रही है। इसके जिम्मेदारों से भी जवाब-तलब करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों टैक्स एक साथ लेंगे

शासन स्तर पर यह पहले ही तय किया जा चुका है कि नगर निगमों में गृहकर के साथ जलकर व सीवर कर की वसूली एक साथ की जाए। इसके बाद भी निकायों द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है। यह भी देखा जाएगा कि आदेश के बाद भी वसूली के लिए एकीकृत नोटिस क्यूं नहीं दी जा रही है। नगर निगमों से यह रिपोर्ट मांगी गई है कि तीनों टैक्स वसूली के लिए कितने बिल अब तक जारी किए गए हैं और कितनों से एक साथ इनकी वसूली हो रही है। नगर निगमों द्वारा वसूली के लिए अब तक कितने प्रयास किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed