फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Along with basic-secondary, these types of teachers will get the benefit of cashless medical treatment, de

यूपी: बेसिक-माध्यमिक के साथ इस तरह के शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस चिकित्सा का लाभ, मांगा गया ब्योरा

Sun, 14 Sep 2025 01:32 AM IST
लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Sep 2025 01:32 AM IST
सार

Cashless medical treatment in UP: पांच सितंबर को सभी शिक्षकों के लिए की गई कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की घोषणा की गई थी। अब इससे जुड़ा हुआ ब्योरा मांगा गया है।

विज्ञापन
UP: Along with basic-secondary, these types of teachers will get the benefit of cashless medical treatment, de
योगी सरकार ने दिया था शिक्षकों को तोहफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस पांच सितंबर को सभी शिक्षकों के लिए की गई कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की घोषणा की गई थी। इस सुविधा का लाभ बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के साथ ही श्रम, समाज कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के शिक्षकों-कर्मचारियों को भी मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इन सभी विभागों को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोफार्मा पर सूचना मांगी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ ही शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयां को इस योजना का लाभ मिलना था। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार की ओर से हाल ही में उक्त के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, श्रम विभाग को भी पत्र भेजा गया है। इससे मदरसा, अटल व सर्वोदय विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी भी लाभांवित होंगे।
विज्ञापन


इसमें सीएम की घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि प्रदेश के बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के एडेड, सेल्फ फाइनेंस, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों व महाविद्यालयों के साथ ही समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयां को कौशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने उनके विभाग के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयां की संख्या व इस पर आने वाले व्यय भार के बारे में जानकारी मांगी है। इसके लिए एक प्रारूप भी जारी किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब तक इस योजना से लाभांवित होने वाले शिक्षकों की संख्या 11 लाख से और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं योजना में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी शामिल किए जाने पर इन संबंधित विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

ये भी पाएंगे लाभ
- समाज कल्याण विभाग के एडेड विद्यालयों के 1264 शिक्षक
- अल्पसंख्यक कल्याण के विद्यालयों के 9889 शिक्षक व 8367 कर्मचारी
- श्रम विभाग के विद्यालयों के 55 शिक्षक, 261 कर्मचारी व 61 रसोइयां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed