{"_id":"68562062c1982a0843082f09","slug":"up-alert-of-rain-and-lightning-in-61-districts-of-the-state-today-heavy-rain-warning-issued-in-these-distric-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के 61 जिलों में आज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के 61 जिलों में आज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी
Sat, 21 Jun 2025 09:16 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:16 AM IST
सार
Monsoon IN UP: यूपी में मानसून अब पूरी तरह से फैल चुका है। शनिवार को प्रदेश के 61 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में आज बारिश के आसार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। दक्षिणी हिस्से से शुरू होकर मानसून का प्रभाव शुक्रवार तक तराई, मध्य और पश्चिमी इलाकों में भी दिखाई दिया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से अच्छी बारिश हुई। प्रयागराज, मिर्जापुर, अमेठी, उन्नाव आदि में बादल जमकर बरसे। राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर व आसपास के इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और 18 जिलों में बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 17 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बारिश के दौरान इन इलाकों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, मानसून ने पूरे पूर्वी, दक्षिणी यूपी के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है। पश्चिमी यूपी (उत्तर पश्चिमी यूपी और एनसीआर) के कुछ हिस्से ही इससे बचे हुए हैं। मानसून रेखा आगरा से होते हुए यूपी के रामपुर तक जा रही है।
विज्ञापन
मानसून ने कुछ उत्तरी-पश्चिमी कुछ जिलों और एनसीआर को छोड़कर पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के बाकी हिस्सों में पहुंचने के संकेत हैं। शनिवार को दक्षिणी हिस्सों, विंध्य क्षेत्र के साथ बुंदेलखंड में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। शनिवार को बारिश के क्षेत्रफल और तीव्रता में और बढ़ोतरी आएगी।
18 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट है।
यह भी पढ़ें- यूपी: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 60 फीसदी पदों पर होंगे पिछड़े, राहुल गांधी जिलेवार खुद करेंगे पड़ताल
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- यूपी: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में 60 फीसदी पदों पर होंगे पिछड़े, राहुल गांधी जिलेवार खुद करेंगे पड़ताल
संबंधित वीडियो-