फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Alert of dense fog in many districts of the state till December 30

यूपी: प्रदेश के कई जिलों में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर की भविष्यवाणी

Wed, 27 Dec 2023 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Dec 2023 12:14 AM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 23 दिसंबर की सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में घने से अत्यधिक कोहरे का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद से इसमें लगातार वृद्धि जारी है।

विज्ञापन
UP: Alert of dense fog in many districts of the state till December 30
मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा।

विस्तार

प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में तो दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में ही प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 23 दिसंबर की सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में घने से अत्यधिक कोहरे का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद से इसमें लगातार वृद्धि जारी है। मंगलवार को भी कानपुर, आगरा, व प्रयागराज में दृश्यता शून्य रही। वाराणसी में महज 10 मीटर, जबकि फुर्सतगंज, उरई, शाहजहांपुर व फतेहगढ़ में 20 मीटर रही। झांसी में 40 मीटर तक पहुंची दृश्यता। लखनऊ हरदोई, अलीगढ़, हमीरपुर में भी घना कोहरा रहा, यहां दृश्यता 50 मीटर रही। मेरठ, बांदा, बाराबंकी, इटावा, बरेली और बलिया में 100 से 200 के बीच दृश्यता दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में आंशिक गिरावट आएगी, सुबह के समय घने व अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहेगा। कहीं-कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने के आसार हैं। दिन चढ़ने के साथ ही इसमें सुधार आएगा। फिर फुरवा के प्रभआव से तापमान में गिरावट थमेगी और कोहरा और बढ़ेगा। जनवरी में दक्षिण उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 से 30 तक ऑरेंज व येलो अलर्ट वाले इलाके
अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बरेली, बिजनौर, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, कौशांबी, लखीमपुरखीरी, महोबा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, वाराणसी, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बलरामपुर, बाराबंकी, बुलंदशहर, इटावा, फरुखाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हापुड़, हरदोई, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, लखनऊ, रायबरेली, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव। बहराइच, बरेली, बिजनौर, लखीमपुरखीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सुल्तानपुर समेत प्रदेश के कई और इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed