फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav wishes Navratri, attended Roza Iftar party; Sanjay Singh attacked BJP

यूपी: अखिलेश ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं, रोजा इफ्तार पार्टी में हुए शामिल; संजय सिंह ने बोला भाजपा पर हमला

Sat, 29 Mar 2025 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 10:16 PM IST
सार

 Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को होटल ताज में हुए रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इसी के साथ-साथ उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामानएं दीं। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav wishes Navratri, attended Roza Iftar party; Sanjay Singh attacked BJP
रोजा इफ्तार में शामिल हुए अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवरात्र पर सुखसमृद्धि एवं कल्याण की कामना के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इन पर्वों से हमें परस्पर सौहार्द, सद्भाव तथा शुचिता का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के विविध रूपों की पूजा वस्तुतः मातृशक्ति की आराधना है। देवी तमाम शक्तियों का एकाकार रूप है। वह अन्याय और अनीति के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देती हैं।

विज्ञापन

रोजा इफ्तार में पहुंचे अखिलेश यादव
 गोमतीनगर स्थित होटल ताज में आयोजित रोजा इफ्तार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत शहर के कई मुस्लिम धर्मगुरु, उलमा, विधायक व अन्य लोग पहुंचे। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की ओर से आयोजित इफ्तार में मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना इरफान मिया फरंगी महली, मौलाना फजलुल मन्नान, मौलाना नईम फरंगी महली, मौलाना सिब्तैन नूरी, मौलाना सूफियान निज़ामी, वजाहत हबीबुल्लाह, डॉ. मंसूर हसन, अक्षिता दास, अनीस अंसारी, मौलाना सैफ अब्बास, अमीर हैदर, मेराज हैदर के अतिरिक्त पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सांसद नीरज मौर्य, विधायक पंकज मलिक, महफूज क़िदवई, विधायक हसन रूमी, विधायक रविदास मल्होत्रा, जूही सिंह, डॉ. मधु गुप्ता, वंदना मिश्रा, प्रो. रमेश दीक्षित, पूजा शुक्ला, प्रो. सबीरा हबीब, डॉ. अस्मां परवीन, अरुण श्रीवास्तव, महफूज फरीद किदवई, वंदना मिश्रा, सौम्या राना, नाहिद लारी खान आदि की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन

ईद की किट दे रहे लेकिन नमाज पढ़ने से रोक रही भाजपा सरकार: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता 32 लाख मुसलमानों को ईद की किट देने जा रहे हैं किंतु सड़क पर नमाज पढ़ने से अधिकारियों द्वारा रोका जा रहा है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलना चाहिए। वे शनिवार को पार्टी के गोमती नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा कि इफ्तार कार्यक्रम में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत की और यही हिंदुस्तान की खूबसूरती है। हम लोग मिलकर एक दूसरे का त्यौहार मनाते हैं। ईद, होली, दिवाली सभी मिलकर मिल-जुलकर मानते है। उन्होंने सभी से अपील की जब भी ऊपर वाले से दुआ मांगे तो इस देश की खुशहाली, तरक्की, अमन चैन, भाईचारे के लिए दुआ मांगे।

संजय सिंह ने कहा कि दुनिया अंतरिक्ष में जा रही है, भाजपा कब्र खोदने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुगलों की क्रूरता का इतिहास पढ़ाया जा रहा है तो अंग्रेजों की क्रूरता का भी इतिहास पढ़ाया जाए। अंग्रेजों की क्रूरता के इतिहास में यह भी पढ़ना पड़ेगा कि आरएसएस ने 52 वर्ष तक तिरंगा नहीं फहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और देश को बांटने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर भाजपा नफरत की राजनीति करेगी तो किसान बेरोजगारों नौजवानों और किसानों के अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी। इफ्तार में प्रमुख रूप से मौलाना आरिफ नक्शबंदी, इमदाद इमाम, नदीम जायसी, नूर सिद्दीकी वसीम सिद्दीकी, माबूद खान मोहम्मद कमर अब्बास, इरम रिजवी आदि शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed